रायपुर। अभनपुर में चल रहे कांग्रेस के 10 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आज दूसरा दिन है। इस शिविर में शामिल होने के लिए लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी आज रायपुर पहुंचे हैं। उनके दौरे को लेकर सियासी गलियारों में हलचल तेज है। राहुल गांधी यहां करीब साढ़े पांच घंटे रुकेंगे और पार्टी के जिला अध्यक्षों व पदाधिकारियों को जीत का मंत्र देंगे।

क्या बोले सीएम विष्णुदेव साय?

राहुल गांधी के इस दौरे पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जोरदार हमला बोला है। सीएम साय ने तंज कसते हुए कहा कि राहुल गांधी जहां-जहां जाते हैं, वहां कांग्रेस का हश्र क्या होता है, यह पूरा देश अच्छी तरह जानता है। उन्होंने इशारों ही इशारों में कांग्रेस की बीते समय की चुनावी हारों की याद दिलाई और राहुल गांधी के छत्तीसगढ़ दौरे को लेकर तल्ख टिप्पणी की।

अभनपुर में कांग्रेस की बड़ी कवायद

कांग्रेस का यह 10 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर अभनपुर के चांदी मोड़ स्थित आशुतोष-अलका अग्रवाल मंगल भवन में आयोजित है। पार्टी का लक्ष्य संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करना है। कार्यकर्ताओं को आगामी चुनाव और जनहित के मुद्दों पर कैसे सरकार को घेरना है, इसकी बारीकियां समझाई जा रही हैं।

See also  बीजेपी के लोग आदिवासियों का कर रहे अपमानः राहुल गांधी

राहुल गांधी सीधे पदाधिकारियों से संवाद करेंगे। संगठन विस्तार और बूथ मजबूती पर रहेगा पूरा फोकस। पदाधिकारियों को धरातल पर काम करने की ट्रेनिंग दी जा रही है।

साढ़े पांच घंटे का होगा विशेष सत्र

कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक राहुल गांधी का फोकस पूरी तरह से संगठन की कमियों को दूर करने और कार्यकर्ताओं में नया जोश भरने पर है। वे उन तमाम पहलुओं पर बात करेंगे जो पार्टी की मजबूती के लिए जरूरी हैं। अब देखना ये है कि राहुल गांधी का ये ‘जीत का मंत्र’ छत्तीसगढ़ कांग्रेस में कितनी नई ऊर्जा फूंक पाता है।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।