भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार ने शुक्रवार देर रात प्रशासनिक कसावट के लिए IPS अधिकारियों के बड़े पैमाने पर तबादले किए। गृह विभाग ने 9 आईपीएस अधिकारियों की नई पदस्थापना का आदेश जारी किया। इसमें 2 SP बदले गए हैं और कई अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।
IG और DIG स्तर पर फेरबदल
– हरिनारायण चारी मिश्र: IG SCRB से पुलिस मुख्यालय IG (प्रशासन) बनाए गए।
– रूचिवर्धन मिश्र: IG प्रशासन से IG (ग्रामीण), भोपाल की जिम्मेदारी।
– चंद्रशेखर सोलंकी: IG विसबल इंदौर से IG नर्मदापुरम जोन पदस्थ।
– मिथलेश शुक्ला: IG नर्मदापुरम + अतिरिक्त प्रभार सागर से अब IG सागर जोन।
– सिमाला प्रसाद: PHQ DIG से DIG खरगोन रेंज नियुक्त।
SP स्तर पर बदलाव
– यशपाल सिंह राजपूत: SP शाजापुर से SP रेल, इंदौर बनाए गए।
– प्रियंका शुक्ला: AIG भोपाल से SP शाजापुर पदस्थ।
– रामजी श्रीवास्तव: SP शहडोल से AIG मप्र पुलिस अकादमी भौंरी भेजे गए।
– संजय कुमार: AIG पुलिस अकादमी भौंरी से SP शहडोल बनाए गए।
अतिरिक्त प्रभार भी सौंपे गए
– आदर्श कटियार ADG प्रशासन को DG दूरसंचार पुलिस मुख्यालय भोपाल का अतिरिक्त प्रभार।
– अनुराग IG इंदौर ग्रामीण जोन को IG विसबल इंदौर रेंज + IG RAPT C इंदौर का अतिरिक्त प्रभार।
देखें आदेश :



