गुरुग्राम। हरियाणा के गुरुग्राम में छत्तीसगढ़ के भिलाई निवासी एक इंजीनियर ने पहले अपनी गर्लफ्रेंड की चाकू मारकर हत्या की, फिर कुछ देर बाद खुद ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने दोनों के शव बरामद कर लिए हैं।

पुलिस को पता चला था कि राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) ने गढ़ी रेलवे स्टेशन के पास पटरियों से पहले ही एक व्यक्ति का शव बरामद किया है। उधर एक कमरे के अंदर एक युवती का शव खून से लथपथ पड़ा हुआ था और चारों तरफ खून बिखरा हुआ था। 

पूरा मामला क्या है ?

मृतकों की पहचान श्रेष्ठ मलिक, 25 वर्ष, भिलाई और इशारा अयूबी, 25 वर्ष, सीतापुर यूपी के रूप में हुई है। दोनों गुरुग्राम की एक ही निजी कंपनी में काम करते थे।

श्रेष्ठ सेक्टर-55 स्थित एक PG में रहता था। इशारा घटना से 3 दिन पहले ही उसके साथ PG में रहने आई थी।

दरअसल इशारा के परिवार से संपर्क न होने पर उन्होंने सेक्टर-56 थाने में शिकायत दी। पुलिस ने मोबाइल लोकेशन ट्रैक की तो लोकेशन श्रेष्ठ के PG की निकली। दरवाजा तोड़कर अंदर देखा तो इशारा का शव खून से लथपथ पड़ा था।

See also  Game Over ! ऑनलाइन गेमिंग विधेयक बना कानून, राष्ट्रपति ने दी मंजूरी, रियल मनी गेम्स की 400 कंपनिया स्वाहा!

हत्या के बाद क्या हुआ ?

प्रारंभिक जांच में पता चला कि इशारा की चाकू मारकर हत्या की गई है। FSL टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए। इसी दौरान GRP ने गढ़ी रेलवे स्टेशन के पास पटरी से एक व्यक्ति का शव बरामद किया। ट्रेन की चपेट में आने से शव दो टुकड़ों में था। मृतक के पास मिले मोबाइल से उसकी पहचान श्रेष्ठ मलिक के रूप में हुई। इससे दोनों मामले जुड़ गए।

आशंका है कि किसी बात को लेकर विवाद के बाद श्रेष्ठ ने गुस्से में इशारा पर चाकू से कई वार किए, फिर खुद आत्मघाती कदम उठा लिया।

पुलिस क्या कर रही है ?

सेक्टर-56 थाना प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार ने कहा कि हत्या की FIR दर्ज कर ली गई है। दोनों के संबंधों की प्रकृति और हत्या के कारण की जांच जारी है। मोबाइल, कॉल डिटेल, चैट और अन्य तकनीकी साक्ष्यों की जांच की जा रही है। अभी हत्या के कारणों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

See also  खुशखबरी: फरवरी में लॉन्च हो सकती है भारत की पहली देशी कोरोना वैक्सीन 'कोवैक्सीन'

यह मामला क्यों है अहम ?

दरअसल दोनों युवा पेशेवर थे और एक साथ काम करते थे। इस घटना से कार्यस्थल पर रिश्तों और मानसिक तनाव को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं।