वॉशिंगटन: दुनिया के सभी 195 देश कोरोनावायरस की चपेट में हैं। 5 लाख 32 हजार से ज्यादा लोग संक्रमित हैं। 24 हजार 87 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, एक लाख 23 हजार से ज्यादा मरीज ठीक भी हुए हैं। अमेरिका में कोरोनावायरस के मामले बढ़ते जा रहे हैं। यहां एक दिन में 150 जानें गईं और करीब 14 हजार नए केस सामने आए हैं। अब तक यहां 1,177 लोगों की मौत हुई है। यहां संक्रमितों की संख्या 82,179 हो गई है। यह आंकड़ा चीन से भी ज्यादा है। चीन में 81,285 संक्रमित हैं। अमेरिका में न्यूयॉर्क कोरोनावायरस का एपिसेंटर है। न्यूयॉर्क में अब तक 281 लोगों की मौत हो चुकी है और 21,873 संक्रमित हैं।

जंगी जहाज रूजवेल्ट पर 25 नौसैनिक पॉजिटिव

अमेरिकी जंगी जहाज थियोडोर रूजवेल्ट पर 25 नौसैनिक संक्रमित पाए गए। दो दिन पहले भी इस पोत पर तीन पॉजिटिव मामले सामने आए थे। अमेरिका के नौसेना मंत्री थॉमस मोडली ने कहा कि पोत पर और भी मामले हो सकते हैं। अब इस पर मौजूद सभी 5000 नौसैनिकों की जांच कराई जाएगी।हालांकि उन्होंने संक्रमितों की संख्या नहीं बताई। पोत पर संक्रमण के बावजूद चीफ ऑफ नेवल ऑपरेशन्स माइक गिल्ड ने कहा है कि हमारा रुख आक्रामक रहेगा। हम क्षेत्र में किसी भी संकट से निपटने के लिए जवाबी कार्रवाई करने में सक्षम हैं।

See also  heart attack: घबराहट होने पर चलकर पहुंचा अस्पताल, कैमरे के सामने रुकीं धड़कनें, पलक झपकते मौत

कोरोनावायरस की वजह से अमेरिका में बड़ी संख्या में लोग बेरोजगार हुए हैं। यहां के श्रम विभाग के मुताबिक, 33 लाख लोगों ने बेरोजगार के तौर पर खुद का रजिस्ट्रेशन करवाया है। अमेरिकी इतिहास में बेरोजगारी दर का यह सबसे बड़ा आंकड़ा है।

इटली में पिछले 1 महीने 6 दिन में 8,215 मौतें

इटली में अब तक कोरोना के 80,589 मामले सामने आ चुके हैं और 8,215 लोगों की जान गई है। इटली के नागरिक सुरक्षा विभाग के निदेशक अगोस्टिनो मिओजो ने पिछले 48 घंटे में देश में 4,492 नए मामलों की पुष्टि की है। इनमें से 33,648 आइसोलेशन में हैं और 3,612 को आईसीयू में रखा गया है। वहीं, 24,753 संक्रमितों को अस्पताल के साधारण वार्ड में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि अभी तक अब तक 10,361 लोग पूरी तरह से ठीक हुए हैं। इटली में कोरोना संक्रमण का पहला मामला 21 फरवरी को सामने आया था।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

See also  Sex Racket : दुर्ग सिटी के मोहन नगर चल रहा था सेक्स रैकेट, व्हाट्सएप पर डील करती थी महिला, ग्राहक बनाकर पहुंची पुलिस, 3 गिरफ्तार

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।