IGKV paper leak Plant Pathology exam cancelled in Chhattisgarh
IGKV paper leak Plant Pathology exam cancelled in Chhattisgarh

IGKV Paper Leak: इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV) में पेपर लीक मामले की जांच आगे बढ़ने के बाद अब 7 अगस्त को आयोजित B.Sc. कृषि प्रथम वर्ष की Plant Pathology परीक्षा भी रद्द कर दी गई है।

जांच में इस प्रश्नपत्र के भी लीक होने की जानकारी सामने आने के बाद विश्वविद्यालय प्रबंधन ने रविवार को आपात बैठक में यह फैसला लिया। इससे पहले 20 अगस्त को B.Sc. कृषि द्वितीय वर्ष की Entomology परीक्षा को पेपर लीक की शिकायत के बाद रद्द किया गया था। दोनों परीक्षाएं सितंबर के पहले सप्ताह में दोबारा आयोजित की जाएंगी।

7 अगस्त का Plant Pathology पेपर भी लीक

विश्वविद्यालय प्रबंधन की ओर से बताया गया कि 20 अगस्त की परीक्षा के पेपर लीक मामले में रायपुर पुलिस की जांच के दौरान 7 अगस्त को हुई Plant Pathology परीक्षा का प्रश्नपत्र भी लीक किए जाने की जानकारी मिली। इसके बाद विश्वविद्यालय ने इस परीक्षा को भी निरस्त करने का निर्णय लिया। इस मामले में पुलिस जांच के दौरान सामने आए तथ्यों के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने कार्रवाई की है। रिपोर्टों के मुताबिक, Plant Pathology प्रश्नपत्र लीक मामले में पुलिस ने अलग से कार्रवाई भी शुरू की है।

See also  CBSE 10th, 12th Practical Exam Dates 2026: सीबीएसई 10वीं-12वीं प्रैक्टिकल परीक्षा की तारीख घोषित, चेक करें शेड्यूल

दुर्ग के कृषि महाविद्यालय को नोटिस

विश्वविद्यालय ने भारतीय कृषि महाविद्यालय, दुर्ग को परीक्षा की गोपनीयता सुनिश्चित नहीं कर पाने के मामले में नोटिस जारी करने का फैसला किया है। संस्थान से इस संबंध में जवाब मांगा जाएगा और नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। 20 अगस्त के पेपर लीक मामले में पुलिस द्वारा हिरासत में लिए गए दोषी छात्रों के खिलाफ भी विश्वविद्यालय स्तर पर कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा दुर्ग स्थित परीक्षा केंद्र पर विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से नियुक्त ऑब्जर्वरों को भी कारण बताओ नोटिस जारी किया जाएगा। इनमें 20 अगस्त की Entomology और 7 अगस्त की Plant Pathology परीक्षा की गोपनीयता सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी से जुड़े अधिकारी शामिल हैं।

सितंबर के पहले सप्ताह में दोबारा होगी परीक्षा

विश्वविद्यालय प्रबंधन ने फैसला किया है कि दोनों रद्द परीक्षाएं सितंबर 2026 के पहले सप्ताह में दोबारा आयोजित की जाएंगी। छात्रों को नई परीक्षा की तारीख और अन्य जानकारी विश्वविद्यालय की ओर से दी जाएगी।

See also  BREAKING : CM भूपेश बघेल बोले - छत्तीसगढ़ में हरेली के दिन होगी गोधन न्याय योजना की शुरुआत, राज्य सरकार खरीदेगी गोबर

पेपर लीक के बाद परीक्षा व्यवस्था में बदलाव

पेपर लीक की घटना के बाद विश्वविद्यालय ने परीक्षा प्रणाली में भी बदलाव शुरू कर दिए हैं। 22 अगस्त को आयोजित परीक्षा के प्रश्नपत्र संबंधित कॉलेजों को हार्ड कॉपी में भेजने के बजाय पासवर्ड प्रोटेक्टेड ई-मेल के जरिए भेजे गए। सुबह 10 बजे होने वाली परीक्षा का प्रश्नपत्र संबंधित कॉलेजों को सुबह 9:30 बजे ई-मेल किया गया। विश्वविद्यालय के अनुसार, इससे प्रश्नपत्र की गोपनीयता बनाए रखने और गड़बड़ी की आशंका कम करने में मदद मिलेगी। 24 अगस्त को होने वाली परीक्षाएं भी इसी व्यवस्था के तहत आयोजित की जाएंगी।

परीक्षा केंद्रों पर बढ़ेंगे CCTV कैमरे

विश्वविद्यालय के परीक्षा विभाग और संबद्ध कॉलेजों के परीक्षा हॉल में CCTV कैमरों की संख्या बढ़ाई जाएगी। परीक्षा की गोपनीयता और पारदर्शिता बढ़ाने के लिए आधुनिक तकनीकों के इस्तेमाल पर भी विचार किया जा रहा है। विश्वविद्यालय प्रबंधन का कहना है कि छात्रों के सुरक्षित भविष्य को देखते हुए परीक्षा प्रणाली को अधिक सुरक्षित और लीक प्रूफ बनाने के लिए कड़े कदम उठाए जा रहे हैं।

See also  अब रायपुर में देवपुरी के इन इलाकों को घोषित किया कंटेनमेंट जोन, यहां कोई रियायत नहीं

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।