Negligence by the Electricity Department
Negligence by the Electricity Department

Negligence by the Electricity Department: रतनपुर के वार्ड नंबर 8 में बिजली विभाग की लापरवाही ने एक और जान ले ली। यहां शुक्रवार शाम जमीन पर गिरी LT लाइन की चपेट में आकर 47 वर्षीय किसान ईश्वर अनंत की मौत हो गई। बिजली की इस लाइन के बारे में सीएम हेल्पलाइन से शिकायत की गई थी मगर अफसरों ने इसे हलके में लिया और अब हादसे के बाद अफसर किसके ऊपर ठीकरा फोड़ेंगे, इसकी स्थानीय लोगों के बीच चर्चा शुरू हो गई है।

संगम चौक, भेड़िमुड़ा निवासी ईश्वर आठबीसा तालाब स्थित शिव मंदिर में दर्शन कर साइकिल से लौट रहे थे। श्रद्धांजलि भवन के सामने लो-वोल्टेज लाइन अचानक टूटकर उन पर गिर गई, तार में करंट प्रवाहित होने के कारण उन्हें संभलने का मौका तक नहीं मिला और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

11 दिन पहले सुरक्षित बताई थी लाइन

सब्जी बाजार क्षेत्र में जर्जर और नीचे झूलती लाइनों की समस्या 12 साल पुरानी है। 38 दिन पहले इसी से 200 मीटर दूरी पर पुतरी लाल की भी करंट से मौत हुई थी। इसके बाद 3 अगस्त को लोगों ने सीएम हेल्पलाइन में शिकायत की, अधिकारियों ने निरीक्षण कर लाइन को पर्याप्त ऊंचाई पर और सुरक्षित बताकर शिकायत बंद कर दी। 11 दिन बाद वही लाइन टूटी और ईश्वर अनंत की जान ले ली।

See also  85 हजार की अंगूठी की कीमत 8 साल बाद हुई और कम! अंगूठी बेचने पहुंचे ग्राहक के उड़े होश… इस नामी ज्वैलर्स के खिलाफ फूटा सराफा एसोसिएशन का गुस्सा

जिम्मेदार अफसरों पर कार्रवाई की मांग

अक्सर ऐसे मामलों में छोटे कर्मचारियों को दोषी बताते हुए उनके खिलाफ कार्रवाई कर दी जाती है। इस मामले में विभाग के अफसर क्या कार्रवाई करते हैं, इस पर सभी की नजरें तिकी हुई हैं।

FAQ: अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

सवाल 1. रतनपुर में क्या हादसा हुआ?
जवाब: वार्ड 8 में टूटी बिजली लाइन की चपेट में 47 वर्षीय किसान ईश्वर अनंत की करंट से मौत।

सवाल 2. सीएम हेल्पलाइन से क्या कनेक्शन है?
जवाब: 3 अगस्त को जर्जर लाइन की शिकायत हुई, अधिकारियों ने सुरक्षित बताकर शिकायत बंद कर दी, 11 दिन बाद वही लाइन टूटी।

सवाल 3. क्या पहले भी हादसा हुआ था?
जवाब: हां, 38 दिन पहले इसी जगह से 200 मीटर दूर पुतरी लाल की करंट से मौत हुई थी।

सवाल 4. लाइन की समस्या कितनी पुरानी है?
जवाब: स्थानीय लोगों के मुताबिक सब्जी बाजार क्षेत्र में 12 साल से जर्जर और झूलती लाइनों की समस्या है।

See also  एकतरफा प्यार में लड़की को पाने दोस्त की चढ़ा दी बलि, आरोपी जेल दाखिल