Chhattisgarh Power Company employees protesting for Old Pension Scheme
Chhattisgarh Power Company employees protesting for Old Pension Scheme

Chhattisgarh Power Company OPS: छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनी के 12 संगठनों ने पुरानी पेंशन योजना (OPS) लागू करने की मांग को लेकर आंदोलन का फैसला किया है। अधिकार मंच के बैनर तले बिजली अधिकारी-कर्मचारी 11 सितंबर से क्षेत्रीय और मुख्यालय स्तर पर विरोध प्रदर्शन करेंगे।

संगठनों का कहना है कि 1 जनवरी 2004 के बाद नियुक्त करीब 10 हजार बिजली अधिकारी-कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन लागू नहीं करने संबंधी छत्तीसगढ़ शासन के ऊर्जा विभाग के आदेश के खिलाफ यह आंदोलन किया जा रहा है।

5 सितंबर को कोरबा पश्चिम में हुई बैठक

आंदोलन का फैसला 5 सितंबर को कोरबा पश्चिम में हुई बैठक में सर्वसम्मति से लिया गया। बैठक में अभियंता संघ, डिप्लोमा संगठन, आरक्षित वर्ग अधिकारी-कर्मचारी संघ, फेडरेशन 1, जनता यूनियन, फेडरेशन 56, तकनीकी एकता यूनियन, ऑफिसर क्षेत्रीय एसोसिएशन और तकनीकी कर्मचारी संघ समेत 12 संगठनों के प्रतिनिधि शामिल हुए। बैठक में इंजीनियर राजेश पांडे, इंजीनियर मनोज वर्मा, इंजीनियर सुशील यदु, इंजीनियर महेंद्र साहू, मनोज पटेल, इंजीनियर पाटले, आरसी चेट्टी, अनिल द्विवेदी, राम इकबाल सिंह, जितेंद्र मालाकार और श्रद्धा पिल्लई समेत संगठन के पदाधिकारी मौजूद रहे।

See also  Monsoon Tourism: बारिश में घूमने का बना रहें है प्लान? छत्तीसगढ़ के ये डेस्टिनेशन बना देंगे यात्रा को यादगार

11 सितंबर को संयुक्त आमसभा और ज्ञापन

अधिकार मंच की ओर से 11 सितंबर को सभी रीजन, क्षेत्रीय कार्यालयों और मुख्यालय में संयुक्त आमसभा आयोजित की जाएगी। इस दौरान पुरानी पेंशन योजना लागू करने की मांग को लेकर कंपनी के अध्यक्ष के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा। यह ज्ञापन क्षेत्रीय कार्यपालक निदेशक और मुख्य अभियंता के माध्यम से भेजा जाएगा। इसके अलावा छत्तीसगढ़ के सभी मंत्रियों, सांसदों, विधायकों और अन्य जनप्रतिनिधियों को भी पुरानी पेंशन लागू करने की मांग को लेकर ज्ञापन देने का फैसला लिया गया है।

5 अक्टूबर को मुख्यालय में बड़ा प्रदर्शन

आंदोलन के अगले चरण में 19 सितंबर को रायपुर में सभी 12 संगठनों की समीक्षा बैठक होगी। इसमें आंदोलन की आगे की रणनीति पर चर्चा की जाएगी। इसके बाद 5 अक्टूबर को कंपनी मुख्यालय डगनिया में सभी क्षेत्रों के अधिकारी-कर्मचारियों का विशाल प्रदर्शन और आमसभा आयोजित की जाएगी। अधिकार मंच ने पुरानी पेंशन योजना लागू करने को अपना एक सूत्रीय मुद्दा बनाया है।

See also  अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज से कैदी फरार, कोरोना संक्रमित मिलने पर 5 दिन पहले कराया गया था भर्ती

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।