मानपुर/राजनांदगांव। देश -प्रदेश में लॉकडाउन जारी है। इस बीच प्रदेश में नक्सलियों का भी तांडव जारी है। राजनांदगांव जिले के मानपुर ब्लॉक में नक्सलियों ने ग्राम पटेल की डंडे और बंदूक के कुंदे से पीट-पीट कर उसकी निर्मम हत्या कर दी और उसका शव पगडंडी में फेंक दिया।

घटना औंधी इलाके की है। ग्राम तोड़के के पटेल की देर रात सशस्त्र माओवादियों ने कोठार से तकरीबन 150 मीटर दूर हत्या कर पगडंडी में शव को फेंक दिया। लाश के साथ हत्या का कारण बताते हुए पत्र भी दिया है।

घटना औंधी थानाक्षेत्र अंतर्गत बस्तर के मुहाने पर बसे ग्राम तोड़के की है। यहां के ग्राम पटेल करीब 50 वर्षीय कोतलुराम सलामे उसके कोठार से उठाकर हत्या कर दी।

घटना के दौरान मृतक की पत्नी सुकाय बाई उसके साथ कोठार पर मौजूद थी। रात करीब 8 बजे करीब 7-8 शसस्त्र वर्दीधारी नक्सली कोठार में आ धमके और पत्नी के सामने ही पटेल को अपने साथ उठाकर ले गए।

See also  Coronavirus India Update: भारत में सक्रिय मामले 1 मिलियन के पार, पिछले 24 घंटे में 97,894 नए रिकॉर्ड

कोठार के करीब ही मौजूद तालाब के पास उसे ले जाकर माओवादियो ने डंडे व बंदूक के कुंदे से उसकी बेदम पिटाई की। जब कोतलु राम की मौत को गई तब उसे कोठार से से कुछ दूर गाँव जाने वाली पगडंडी में लाश को फेंककर सभी नक्सली भाग गए।

नक्सलियों का आरोप, पूजा-पाठ के नाम पर करता था अनावश्यक वसूली

पटेल की लाश के साथ माओवादियो ने एक लेटर भी छोड़ा था। जिसमें हत्या का कारण अवैध वसूली को बताया गया है। लाल सेना के मुताबिक ग्राम पटेल पूजा पाठ के नाम पर जनता से अनावश्यक वसूली करता था, जिसके चलते उसे मौत के घाट उतार दिया गया।

पत्र को ग्रामीणों ने पुलिस को सौंप दिया है। ग्रामीणों ने पटेल की लाश को उठाकर औंधी थाने पहुंचाया है।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।

See also  बड़ी खबर …बड़ी खबरः 1 मई से 18 साल से उपर के सभी लोगों को लगेगी कोविड वैक्सीन