कोरबा/कटघोरा। कोरबा जिले से कोरोना से जुड़ी एक और खबर आ रही है। 12 के भीतर 5 और नए कोरोना पॉजिटिव मिल गए हैं। छत्तीसगढ़ में अब कुल कोरोना पॉजेटिव मरीजों की संख्या 30 हो गई है।

इससे पहले देर रात आई रिपोर्ट में 7 नए मरीज मिलने की पुष्टि हुई थी, लेकिन अब संख्या बढ़कर 12 घंटे के भीतर 12 नये मरीजों की हो गई है।

आपको बता दें कि जो 5 नए मरीज मिले हैं, उनमें चार पुरुष व एक महिला है। रात में जो महिलाओं की रिपोर्ट पॉजिटिव आयी थी, उसी परिवार से एक नया मरीज मिला है। बताया जा रहा है कि कटघोरा में सामने आए नए केस में सभी पाॅजिटिव पाए गए लोग एक ही मोहल्ले के हैं और तबलीगी जमात से जुड़े हैं। सभी को क्वारंटाइन पर रखा गया था।

5 नए कोरोना पॉजिटिव मरीजों को एम्स भेजने की तैयारी शुरू हो गया है। ये सभी मरीज क्वारंटाइन करके रखे गए थे, जिनकी सैंपल रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

See also  CGPSC Pre Exam 2019: हाईकोर्ट का आदेश- प्रश्नों की जांच के बाद जारी होगी नई मेरिट सूची

आपको बता दें कि इसी इलाके से हाल के दिनों में संक्रमित मरीज लगातार निकल रहे हैं।

प्रदेश में अब कुल पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 30 हो गई है, जिनमें 19 मरीजों का इलाज एम्स में चल रहा है, वहीं 10 मरीजों को छुट्टी दे दी गई है।

शनिवार को एक मरीज की रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद एम्स में छुट्टी दे दी गई थी और उसे सीधे नागपुर पहुंचा दिया गया। जिला प्रशासन ने पूरे कटघोरा क्षेत्र को पूर्ण रूप से लॉकडाउन कर रखा है।

खुद कलेक्टर और प्रशासनिक अधिकारियों की टीम कैंप किए हुए हैं। कटघोरा के सभी लोगों के सैंपलिंग के निर्देश दे दिए गए हैं।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।