जगदलपुर। यह शहर बस्तर संभाग के 7 जिलों का मुख्यालय है, जिसकी संरचना और बसावट राजा जमाने में अंग्रेज अधिकारी के द्वारा की गई थी।

चौक-चौराहों वाले इस शहर में आज भी प्राचीन जमाने के महल और इमारतें मौजूद हैं। इसके साथ ही शहर भी लगभग 100 वर्ष से अधिक पूरा कर चुका है। चौराहों का शहर कहे जाने वाले जगदलपुर में इंद्रावती नदी के साथ- साथ कई मंदिर और उद्यान और भी हैं।

किसी भी चौराहे पर थोड़े ही समय में:

जगदलपुर में लगभग 200 चौक -चौराहे हैं, कोई भी व्यक्ति किसी भी गली से निकल कर किसी भी चौक-चौराहे पर आसानी से पहुंच सकता है। छत्तीसगढ़ में सबसे अधिक चौक-चौराहों वाला यह शहर अपने आप में प्रसिद्ध स्थल के रूप में जाना जाता है।

बस्तर की आराध्य देवी मां दंतेश्वरी का मंदिर भी जगदलपुर में भी स्थित है। जगदलपुर शहर 3 राज्यों की सीमाओं आंध्र प्रदेश उड़ीसा महाराष्ट्र और के साथ लगा होने के साथ साथ अंतर राज्य मुख्यालय भी है। जहां हर प्रकार की सुख-सुविधा आम नागरिकों के लिए उपलब्ध है।

See also  मितानिनों साथ पंगत में बैठकर सीएम ने लिया लाल भाजी, जिमीकांदा, मुनगा की सब्जी, इडहर कढ़ी का स्वाद

जगदलपुर में हवाई अड्डे के साथ -साथ रेलवे स्टेशन और बस्तर संभाग का सबसे बड़ा अस्पताल और मेडिकल कॉलेज भी मौजूद है। चौक-चौराहों वाला यह शहर कभी पार्किंग तो कभी वन-वे को लेकर विवादों के बीच घिरा रहता है।

ट्रैफिक व्यवस्था और वन वे की व्यवस्थाओं को लेकर प्रशासन हमेशा ही फेल रहा है। कुछ व्यापारियों और सामाजिक कार्यकतार्ओं की माने तो ट्रैफिक व्यवस्था और वनवे को सही तरीके से लागू कर इन समस्याओं का निवारण किया जा सकता है।

सैकड़ों साल पुरानी कई इमारतें:

कुछ व्यवसायियों ने बताया कि शहर में 100 साल पुरानी कई जर्जर इमारतें हैं । इसके साथ ही अनुपयोगी तरीके से पड़ी कुछ जमीन भी हैं, जहां पर शासन की पहल से पार्किंग व्यवस्था बनाई जा सकती है। इसके साथ ही वन-वे को सही तरीके से हाईवे और मुख्य सड़क पर लागू करके आम जनता को होने वाली है परेशानियों से बचा जा सकता है।

See also  बच्चे रह गए हैरान... जब शिक्षक बन सीएम भूपेश बघेल ने चलाया भौरा और पूछा यह सवाल...

आपको बता दें कि कई बार पार्किंग और वन-वे की व्यवस्था को लेकर प्रशासन ने आम नागरिकों से हां या ना में जवाब तो मांगा है लेकिन किसी भी अधिकारी ने आम लोगों के साथ चर्चा कर विस्तृत रूप से जानकारी नहीं ली, जिसके कारण प्रशासन कई बार इन समस्याओं का समाधान करने में फेल रहा है।

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।