रायपुर। कहते हैं अपराध वहीं होता है जहां हिफाजत से ज्यादा विश्वास हो। मॉडल आंचल यादव हत्याकांडमें भी यही बात सामने आई। जब उसे जन्म देने वाली मां और सगा भाई ही कसाई बन गए। पुलिस की तफ्तीशरंग लाई और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उनसे लगातार पूछताछ की जा रही है। इसके बाद उनकोसक्षम न्यायालय में पेश किया जाएगा।

 

क्या हुआ था उस रात:

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक आंचल यादव का उसकी मां ममता यादव और भाई सिध्दार्थ यादवके साथ जमकर विवाद हुआ था। इसके बाद गुस्से से तमतमाई आंचल अपने कमरे में गई और चाकू लेकर आई।उसने भाई सिध्दार्थ पर हमले की कोशिश भी की। इसी छीना-झपटी में चाकू सिध्दार्थ के हाथ में चला गया।उसने अपनी बहन पर वार कर दिया। इसके बाद उसने बहन की गला दबाकर हत्या कर दी। इन सारे कृत्योंमें उसको जन्म देने वाली मां भी बराबर की जिम्मेदारी निभाती रही। यानि ममता यादव की ममता जरा सा भी
See also  आयुष्मान योजना में लापरवाही को लेकर राजधानी के 21 अस्पतालों को नोटिस, डाक्टरों और बिस्तरों की संख्या नहीं बता पा रहे हैं अस्पताल
नहीं कराही? निर्मम ममता यादव अपने बेटे के इस कृत्य में उसका साथ देती रही। हत्या के बाद आंचल केशव को उसी के कार से ले जाया गया और फिर बालोद के गुरुर में ले जाकर एक नहर में फेंक दिया गया।पुलिस ने भाई सिद्धार्थ यादव और मां ममता यादव को गिरफ्तार कर लिया है। 

क्या था इस हत्या के पीछे का कारण:

मॉडल की लाइफ स्टाइल के परिवार के लोग परेशान थे। भाई से इस मामले को लेकर कई दफा विवाद होचुका था। इस मामले में असल विवाद पैसों और प्रॉपर्टी को लेकर बताया जा रहा है। दरअसल कम समय मेंही मॉडल आंचल यादव ने एक बड़ा एम्पायर खड़ा कर लिया था। ऐसे में सिध्दार्थ यादव को भय था कि कहींऐसा न हो कि शादी के बाद ये सारा एम्पायर उसके हाथ से निकल जाए? इसी बात को लेकर इन दोनों ने इस
See also  Raipur : जुआरी से जब्त 12 लाख रूपए को पुलिस कर्मियों ने आपस में बांटे, 3 निलंबित, थाना प्रभारी लाइन अटैच…
मर्डर की योजना बनाई और फिर मौका देखकर इसको अमली जामा पहना दिया। पर वहीं वे एक बात भूलगए कि हर गुनाह अपने पीछे सुबूत छोड़ जाता है, और पुलिस उसी सुबूत और बयानात के दम पर कातिलोंको सलाखों के पीछे तक पहुंचाती है।

कौन थी आंचल यादव:

असल में मॉडल आँचल यादव धमतरी की निवासी थी, और उसके पिता बैंक कर्मी थे, जिनकी मृत्यु हो चुकी है।पिता की मृत्यु के बाद आँचल बीमा का काम करने लगी, हालाँकि वह 2014 में तब मीडिया की खबरों में आईजबकि उस पर आरोप लगा कि वह अश्लील क्लिप के जरिए रेंजर को ब्लैकमेल कर रही है। हालाँकि इसे लेकरआँचल अक्सर यह कहते रही कि, यह आधा सच है।

हाई लाइफ स्टाइल की थी लत:

जानकारी के अनुसार आँचल को हाई लाईफ स्टाइल की लत लग गई थी। और बीते चार वर्षों में उसने काफीसंपत्ति भी अर्जित की थी।आँचल ग्लैमरस अंदाज में रायपुर के अभिजात्य वर्ग के युवाओं की पार्टियों में अक्सर
See also  रायपुर के पहलाजानी टेस्ट ट्यूब बेबी सेंटर पर FIR: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद बच्चा बदलने के आरोप में बड़ी कार्रवाई
देखी जाती थी। यही कारण था कि जैसे ही उसकी हत्या की खबर आई राज्य के तमाम रईसजादे नदारद होगए। अब जब इसका खुलासा पुलिस ने कर दिया तो अब वे भी धीरे-धीरे लौटने लगे हैं। Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।