दोनों दिन शराब दुकानें भी रहेंगी बंद

सब्जी, दूध, चिकित्सा सहित अत्यावश्यक सेवाएं रहेंगी चालू

कोविड-19 से बचाव हेतु राज्य सरकार का अहम निर्णय

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने लॉकडाउन के संबंध में बड़ा फैसला लिया है। छत्तीसगढ़ में पूरे मई मेें हर शनिवार और रविवार पूरी तरह से लॉकडाउन रहेगा। इस दौरान सब्जी, दूध, चिकित्सा सहित केवल अत्यावश्यक सेवाओं की ही दुकानें खुलेंगी। इस दौरान दो दिन पूरे प्रदेश में शराब दुकानें भी बंद रहेंगी।

कोरोना वायरस (कोविड-19) से बचाव हेतु मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल ने प्रदेश के गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू के सुझाव को सहमति प्रदान कर दी है। जिसमें उन्होंने प्रदेश में मई महिने के सभी शनिवार और रविवार को प्रदेश में लाॅकडाउन करने का सुझाव दिया है।

चालू मई महीने के सभी शनिवार और रविवार को अब पूरे प्रदेश में लाॅकडाउन रहेगा। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने इस लाॅकडाउन में सब्जी, दूध, चिकित्सा सहित अन्य अत्यावश्यक सेवाओं को चालू रखने को कहा है।

See also  छत्तीसगढ़ को धान के कटोरे से धन का कटोरा बनाने वाले किसानों के लिए खास है ये बजट

कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए राज्य सरकार द्वारा यह अहम कदम उठाया गया है। जिसके तहत अब पूरे मई महिने के शनिवार और रविवार के दिन प्रदेश में लाॅकडाउन रहेगा।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।