रायपुर/ राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है। अब राजनांदगांव डिप्टी कलेक्टर के ड्राइवर में कोरोना पाजिटिव होने की पुष्टि हुई है। जिले में 12 घंटे के भीतर मिला 5 वां संक्रमित मरीज है जो संक्रमित पाया गया है। डिप्टी कलेक्टर के ड्राइवर के कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि राजनांदगांव कलेक्टर जयप्रकाश मौर्य ने की है।


मिली जानकारी के अनुसार डिप्टी कलेक्टर और ड्राइवर की ड्यूटी बाघनदी बॉर्डर में प्रवासी श्रमिकों के लिए लगी है। डिप्टी कलेक्टर के डोंगरगढ़ निवासी ड्राइवर की पॉजिटिव रिपोर्ट आते ही प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है। ड्यूटी के दौरान ड्राइवर कहां-कहां गया, किसके साथ मिला सबकी ट्रैवल हिस्ट्री खंगालने में स्वास्थ्य विभाग की टीम जुट गई है। राजनांदगांव जिले में महज 12 घंटे के भीतर पांचवा पॉजिटिव केस मिला है। कोरोना का पांचवां मरीज मिलने के साथ डोंगरगढ़ और बाघनदी को पूरी तरह लॉकडाउन कर दिया गया है।

See also  बड़ी खबर- पूर्व केंद्रीय मंत्री और BJP नेता बाबुल सुप्रियो TMC में हुए शामिल

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।