रायपुर। राजधानी रायपुर में पूर्ण लॉकडाउन के बीच प्रशासन ने आज विशेष छूट दी है। यह छूट का निर्णय ईद के त्यौहार को देखते हुए लिया गया है। रविवार को सेवई, मिठाई, किराना की दुकानें और अतिआवश्यक सेवाओं को चालू रखने का निर्देश दिया गया है। बता दें कि कल सोमवार को पूरे देश में ईद का त्यौहार मनाया जाएगा।


इस बार कोरोना संकट के बीच पूरे देश में ईद मनाई जाएगी, जिसमें लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए घर में ही ईद की नमाज अदा करनी पड़ेगी।


दिल्ली की जामा मस्जिद के शाही इमाम ने कोरोना वायरस और लॉकडाउन को लेकर लोगों से अपील की है कि बेहद सादगी के साथ घरों में रहकर ईद मनाएं। नमाज भी घर में ही अदा करें। लॉकडाउन में मस्जिदों में आम लोगों के जाने पर पाबंदी है, इसलिए एहतियात बरतें।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।

See also  Agriculture University will have Doppler radar worth 10 crores- मिलेगा मौसम का सटीक पूर्वानुमान