रायपुर/ रायगढ़। धर्मजयगढ़ वन मंडल के छाल रेंज में हुई हाथी के मौत के मामले में सूत्रों के हवाले से एक बड़ी खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि मृत नर हाथी गणेश हो सकता है। गणेश वह हाथी है जिसे पकड़ने के लिए वन विभाग ने साल भर से लंबी चौड़ी योजनाएं बनाई हैं। लाखों रुपए खर्च हुए हैं और इसे पकड़ने के लिए केरल से हाथी दल को बुलाया गया था। कुछ महीनों पहले गणेश हाथी को पकड़कर ट्रक के माध्यम से कोरबा ले जाया गया था जहां से हाथी जंजीर और ट्रक को तोड़ कर कोरबा से फिर रायगढ़ के जंगलों में वापस आ गया था। गणेश हाथी ने अब तक लगभग 5 लोगों की जान ली है। हालांकि वन विभाग की ओर से अब तक गणेश हाथी के मौत की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।

See also  लक्जरी बाइक में झारखंड से एमपी जा रहे 2 किशोरों से 2.70 लाख की ब्राउन शुगर बरामद

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।