टीआरपी डेस्क। मजदूरों को क्वारंटाइन करने में लापरवाही का मामला सामने आया है। केशकाल में झारखंड से छत्तीसगढ़ पहुंचे 46 मजदूरों को क्वारंटाइन सेंटर में क्वारेंटाइन नहीं किया जा रहा है। मजदूरों का आरोप है कि स्कैनिंग सेंटर में जांच के बाद उन्हें क्वारंटाइन नहीं किया गया है, जबकि वे खुद से क्वारंटाइन होने को तैयार हैं।

जानकारी के मुताबिक इसके पीछे क्वारंटाइन सेंटर में जगह नहीं होने का कारण बताया जा रहा है। ऐसे में सुबह 4 बजे से सड़क पर ही मजदूर घूम रहे हैं। मजदूरों ने प्रशासन पर 24 घंटों से भोजन नहीं देने का भी आरोप लगाया है।

See also  Ayodhya Ram Temple:प्राण प्रतिष्ठा के दूसरे दिन राम लला के दर्शन को उमड़े भक्त, व्यवस्था बिगड़ी