रायपुर। प्रदेश के कुछ हिस्सों में सूर्य ग्रहण रहा। रायपुर में बादलों के पीछे छिपकर सूरज पर ग्रहण साफ नहीं दिखा। लोग छतों पर विशेष चश्मों की मदद से ग्रहण देखने आसमान पर टकटकी लगाते दिखे। बता दें कि शहर के प्राचीन मंदिरों में ग्रहण के बाद विशेष पूजा करने का प्रावधान है। मान्यताओं के तहत मंदिरों को बंद रखा गया।
ग्रहण का सूतक खत्म होने के बाद मंदिरों में सफाई का काम शुरू हुआ। शाम का आरती व पूजा का आयोजन किया जाएगा।

See also  गरियाबंद : मुखबिरी के आरोप में नक्सलियों ने युवक को बेरहमी से मारा

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।