महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जिले में पुलिस को गांजे की बड़ी खेप पकड़ने में सफलता मिली है। पुलिस ने दो अलग-अलग मामले में कार्यवाही करते हुए करीब 2 क्विंटल 28 किलोग्राम गांजा के साथ 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

महासमुंद एसपी प्रफुल्ल ठाकुर ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि सरायपाली नेशनल हाइवे 53 से सफ़ेद रंग की डस्टर कार में आरोपी अवैध गांजे की तस्करी करने जा रहा था, इसी बीच मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने पंकज सुपर मार्केट के सामने नाकेबंदी कर आरोपी को धर दबोचा। आरोपी के पास से 17 किलो 500 ग्राम कीमती 1 लाख 5 हजार का गांजा जब्त किया गया है।

इसके अलावा दूसरी बड़ी कार्यवाही के अंतर्गत थाना सिंघोड़ा क्षेत्र में रियाज ढाबा के सामने नाकेबंदी कर आईचार वाहन में गांजे की बड़ी खेप को पकड़ने में कामयाबी मिली है। 3 आरोपी आईचार वाहन में करीब 2 क्विंटल 10 किलोग्राम गांजा खपाने की तैयारी में थे, जिन्हे पुलिस ने रंगे हाथों धर दबोचा।

See also  एकबार फिर राज्य में बिजली कटौती के नाम पर हुई गिरफ्तारी

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।