रायपुर। प्रदेश के गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ( Tamradhwaj Sahu ) का अंतागढ़ टेपकांड ( Antagarh Tape Case ) मामले में बड़ा बयान आया है। उन्होंने साफतौर पर कहा है कि यदि इस मामले में अमित जोगी ( Amit Jogi ) साफ हैं तो उन्हें वॉइस सैंपल देना चाहिए। आपको बता दें कि गृहमंत्री आज लोरमी दौरे पर गए हुए हैं। उन्होंने मीडिया के समक्ष कहा कि इस मामले को लेकर अनर्गल बयानबाजी सही नहीं है।

गृहमंत्री श्री साहू अंतागढ़ टेपकांड मामले में अमित जोगी को वॉइस सैंपल ( Voice Sample ) देने की बात की है। उन्होंने कहा है कि वॉइस सैंपल से पता चल जाएगा कि क्या सहीं है क्या गलत। उन्हें जांच में सहयोग करना चाहिए। इससे दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा।

आपको बता दें कि अंतागढ़ टेपकांड ( Antagarh Tape Case ) मामले में अमित जोगी को बयान के लिए एसआईटी ने बुलाया था। वे बुलावे पर गंज थाना तो पहुंचे मगर वॉइस सैंपल देने से इंकार कर दिया। साथ ही एसआईटी के दफ्तर के बाहर अपने कार्यकर्ताओं के साथ जमकर बयानबाजी और हंगामा किया था। उन्होंने एसआईटी की टीम को स्टूपिड इंवेस्टीगेशन टीम बताते हुए सीएम भूपेश बघेल को भी षड्यंत्रकारी कहा था।

See also  RSS leader Indresh Kumar: भाजपा अहंकार वाले बयान के बाद आरएसएस नेता इंद्रेश कुमार का यू-टर्न, कहा.भगवान ने…

इस खबर को जरूर पढ़ें –

अमीत जोगी ने वॉइस सैंपल देने से किया इंकार, SIT को कहा स्टुपिड इंवेस्टिगेशन टीम

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें और Twitter पर Follow करें

एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें

 

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।