रायपुर। बिलाईगढ़ विधायक व संसदीय सचिव चंद्रदेव राय ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को पत्र लिखकर पुलिस आरक्षकों की मानदेय भत्ता बढ़ाने की मांग की है। उन्होंने पुलिस आरक्षकों की वेतन ग्रेड 1900 रुपए से बढ़ाकर 2800 रूपए करने का अनुरोध किया है।

12 से 18 घंटे अपनी सेवाएं दे रहे

चंद्रदेव राय ने पत्र लिखकर कहा है कि जनता की सुरक्षा व कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस आरक्षकों का पद उनके कर्तव्य और दायित्व अति महत्वपूर्ण होता है। इन्हें विभाग की रीढ़ की हड्डी माना जाता है। पुलिस आरक्षक सन 1881 से 24 घंटे के एग्रीमेंट पर 12 से 18 घंटे अपनी सेवाएं दे रहे है। वर्तमान में इनकी आधारभूत सुविधाएं अन्य संवर्ग की अपेक्षाकृत वेतन-भत्ता कम होने के कारण अधिकांश पुलिसकर्मी अपनी जरूरतें बैंक से ऋण लेकर पूरी कर रहे हैं।

पुलिसकर्मी कोई दूसरा व्यवसाय नहीं कर सकते

पुलिसकर्मी कोई दूसरा व्यवसाय नहीं कर सकते और न ही इन्हें अपनी मांगों व समस्याओं को लेकर धरना प्रदर्शन या हड़ताल करने का अधिकार है। इन्ही कारणों से विभाग की नींव कहे जाने वाले ये आरक्षक मानसिक तनाव में रहते हैं। पुलिसकर्मियों द्वारा की जा रही आत्महत्या की घटनाओं के पीछे इनका मानसिक असंतोष है।

See also  CG News: रायगढ़ नगर वन बनेगा ऑक्सीजन हब और पर्यटन केंद्र, स्वतंत्रता दिवस पर वित्त मंत्री ने किया पौधरोपण

पूर्ववर्ती सरकार के समय उक्त मांग था लंबित

पूर्ववर्ती सरकार के समय उक्त मांग लंबित व अपेक्षाकृत था। आपके मुख्यमंत्री बनने व कुशल नेतृत्व ने पुलिस सेवा में कार्यरत कर्मचारियों की जिज्ञासा के अनुरूप सुविधाओं में अवकाश की पात्रता व अन्य सुविधा दिलाया है। जिससे पुलिस कर्मचारी पहले से बेहतर सेवा दे रहे हैं। वही प्रतिनिधि मण्डल ने उम्मीद के साथ समक्ष भेंट कर पुलिस आरक्षकों के वेतन ग्रेड 1900 रुपये से बढ़ाकर 2800 रूपये करने के लिए अनुरोध किया है।

वेतन ग्रेड 1900 रूपये से बढ़ाकर 2800 रूपये करने का आग्रह

संसदीय सचिव चंद्रदेव राय ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आग्रह किया है कि पुलिस आरक्षकों के मांग पर सहानुभूति पूर्वक विचार कर नियम में शिथिल करते हुए वेतन ग्रेड 1900 रूपये से बढ़ाकर 2800 रूपये करने आवश्यक कार्यवाही की जाए।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।

See also  लाइसेंस बनवाने अब आधुनिक तकनीक से होगें ड्राईविंग टेस्ट, आठ जिलों में बनेगा ई ट्रेक

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।