रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की समीक्षा बैठक में आज बड़ा फैसला लिया गया। समीक्षा बैठक में लिए गए निर्णय के अनुसार अब प्रदेशभर में मुफ्त में दवाइयां बांटी जाएंगी। इसके साथ ही कोरोना संक्रमित के संपर्क में आने वाले लोगों को भी दवाई दी जाएगी।

प्रदेश के बार्डर में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई जाएगी। बैठक में बेड की स्थिति को लेकर भी समीक्षा की गई। इसके साथ ही अस्पतालों में बेड की जानकारी भी सार्वजनिक की जाएगी, ताकि मरीजों को बेड के लिए भटकना न पड़े। फिलहाल बेड को लेकर लोगों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

कोरोना के इलाज में लगे डॉक्टर दिन में दो बार मरीजों की जांच करेंगे, जिससे मरीजों की स्थिति का सही आंकलन हो पाएगा। वहीं कोरोना से होने वाली मौत और अन्य बीमारी से होने वाली मौतों की जानकारी अलग-अलग देने पर फैसला हुआ है।

7 सितंबर से आंगनबाड़ी केंद्रों को खोलने का अंतिम निर्णय जिलों के कलेक्टर लेंगे। कलेक्टर अपने जिले की स्थिति के अनुसार फैसला लेने के लिए स्वतंत्र है। सभी केंद्रों को खोले जाने की बाध्यता नहीं है। अब से 2 की जगह 1 मेडिकल बुलेटिन जारी किया जाएगा।

See also  लाइव वीडियो बनाकर कन्नड़ ऐक्ट्रेस ने किया सुसाइड, बॉयफ्रेंड पर लगाया आरोप

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।