नई दिल्ली। सेलिब्रिटीज में एक पॉपुलेरिटी के साथ-साथ कमाई में भी नंबर वन बने रहने की होड़ लगातार बनी रहती है. इस रेस में एक बार फिर से एक इंंटरनेशनल सिंगर ने बाजी मार ली है।  ‘फोर्ब्स सेलिब्रिटी 100’ सूची में गायिका टेलर स्विफ्ट ने पिछले साल 18.5 करोड़ डॉलर की कमाई करते हुए रियालिटी टीवी स्टार काइली जेनर को पछाड़कर पहला स्थान हासिल किया हैं। सूची में काइली दूसरे स्थान पर रहीं. ‘ब्लैक स्पेस’ स्टार ने 2016 की सूची में भी 17 करोड़ डॉलर की कमाई कर पहला स्थान प्राप्त किया था। अमेरिका की रिपोर्ट के अनुसार, स्विफ्ट (29) ने 2018 में अपने रेपुटेशन स्टेडियम दौरे के साथ साथ नेटफ्लिक्स स्ट्रीमिंग और रिपब्लिक रिकॉर्डस में नए सौदे से भी लाखों की कमाई की थी। सूची में अन्य महिला सेलीब्रिटीज में कॉमेडियन एलेन डीजेनरस, रिएलिटी टीवी स्टार किम कर्दाशियां वेस्ट और गायिका रिहाना, केटी पेरी और पिंक हैं।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें और Twitter पर Follow करें
एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें

See also  'मिर्जापुर' के गुड्डू भैया ने 'वंडर वुमन 1984' की Gal Gadot को दी इंस्टाग्राम पर बधाई

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।