नई दिल्ली। केंद्रीय रेल राज्य मंत्री सुरेश अंगड़ी का Union Minister For State Railways Suresh Angadi passed Away Due To Covid-19 कोरोना से निधन हो गया है। बुधवार को उन्होंने 65 साल की उम्र में दिल्ली के एम्स में अंतिम सांस ली। कुछ दिन पहले वो कोरोना संक्रमित पाए गए थे। बता दें कि रेल राज्यमंत्री सुरेश अंगड़ी ने 11 सितंबर को कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी दी थी।  

बता दें कि देश में कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। बुधवार को संक्रमण के 83,347 नए मामले सामने आए। इसके बाद देश में कुल संक्रमितों की संख्या 56 लाख से अधिक हो गई है। वहीं, 1,085 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 90,020 हो गई। 

मगर राहत की बात यह है कि 45 लाख से अधिक लोग अब तक ठीक हो चुके हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार को बताया कि देश में मरीजों के ठीक होने की दर 81.25 फीसदी हो गई है। वहीं, कोविड-19 से मृत्यु दर गिरकर 1.59 फीसदी रह गई है।

See also  नर्सरी के छात्र ने अपने सीनियर को मार दी गोली..! घटना के बाद परिजनों ने मचाया बवाल…

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News  के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें The Rural Press की सारी खबरें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।