• Home
  • Chhattisgarh
  • Madhya Pradesh
  • National
  • International
  • Crime
  • Politics
  • Sports
  • Others
    • Jobs & Career
      • TRP Jobs News
      • Education News TRP
    • Bollywood
    • Bureaucracy
    • Editorial
      • Opinion Articles TRP
    • Surgery
  • About TRP
  • ePaper TRP – The Rural Post
  • Contact Us
  • Manage Subscriptions
  • Facebook Page
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Koo
Skip to content
  • About TRP
  • ePaper TRP – The Rural Post
  • Contact Us
  • Manage Subscriptions
  • Facebook Page
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Koo
TRP LOGO

The Rural Press

Redefining Journalism

  • Home
  • Chhattisgarh
  • Madhya Pradesh
  • National
  • International
  • Crime
  • Politics
  • Sports
  • Others
    • Jobs & Career
      • TRP Jobs News
      • Education News TRP
    • Bollywood
    • Bureaucracy
    • Editorial
      • Opinion Articles TRP
    • Surgery
समाचार The Rural Press » कैबिनेट मंत्री शिव डहरिया के नाम पर फर्जी फेसबुक अकाउंट, कार्यकर्ताओं से पैसों की कर रहे मांग
Posted inTop Stories, TRP Crime News, छत्तीसगढ़

कैबिनेट मंत्री शिव डहरिया के नाम पर फर्जी फेसबुक अकाउंट, कार्यकर्ताओं से पैसों की कर रहे मांग

by TRP DeskOctober 11, 2020

रायपुर। कैबिनेट मंत्री शिव डहरिया के नाम पर फर्जी फेसबुक अकाउंट चलाया जा रहा है। इस अकाउंट के माध्यम से पैसे की डिमांड की जा रही है। इस अकाउंट पर बकायदा नगरीय प्रशासन मंत्री शिव डहरिया के क्लोन अकाउंट के साथ चैटिंग हुई है, जिसमें मंत्री डहरिया 20 हजार रुपए की आवश्यकता बता रहे हैं।

मंत्री के फेक अकाउंट के जरिए 20,000 रुपए की मांग

इसमें ठग किसी राजेश के नाम का जिक्र करते हुए कह रहे हैं कि इसके पे-टीएम अकाउंट में ट्रांसफर करना है। अब प्रदेश के कद्दावर मंत्री यदि अपने किसी परिचित से मामूली सी रकम डालने कहेंगे, तो भला कोई कैसे इंकार कर देगा। लेकिन इतने में बात समझ भी आ जाती है कि भला मंत्री को महज 20 हजार रुपए की क्या जरूरत पड़ गई और यदि पड़ भी गई, तो विभागीय अधिकारियों को कहने मात्र पर काम हो जाएगा।

इसकी जानकारी लगते ही मंत्री ने साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराई है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक क्राइम अभिषेक माहेश्वरी के मुताबिक हैकर द्वारा मंत्री शिव डहरिया के फेसबुक एकाउंट का क्लोन तैयार कर लोगों से पैसे की मांग कर रहा था। शनिवार की शाम 5 बजे शिकायत मिली थी। जिसके बाद तत्काल क्लोन को ब्लॉक कर दिया गया है. इस मामले में आगे की जांच की जा रही है।

See also  29 जनवरी को परीक्षा पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी करेंगे चर्चा

ऐसा पहली बार नहीं है कि जब फर्जी फेसबुक अकाउंट के जरिए प्रदेश में इस तरह की ठगी की जा रही हो। इससे पहले विधानसभा प्रमुख सचिव चन्द्र शेखर गंगराड़े, रायगढ़ कलेक्टर भीम सिंह, दुर्ग के पुलिस एकादमी चंद्रखुरी में पदस्थ एसपी विजय अग्रवाल, कोरबा एसपी अभिषेक मीणा, एसपी प्रखर पांडे, मणिशंकर चंद्रा, बिलासपुर एएसआई अमृत लाल साहू, एसआई जितेंद्र साहू और हेड कांस्टेबलों के भी फेसबुक की क्लोन हैकर तैयार कर चुके हैं।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।

Tagged: fake Facebook account, Shiv Dahria, फर्जी फेसबुक अकाउंट, शिव डहरिया

Post navigation

Previous गिनीज वर्ल्ड और लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड एक साथ, छग की वीणा ने माउंट फ्रेंडशिप पीक पर फहराया तिरंगा
Next उड़ता पंजाब ढाबा संचालक के बेटे का अपहरण, किडनैपर्स ने फोन कर मांगे पैसे, पुलिस की जांच कई एंगल से

Ro no. 13784/21

  • Facebook Page
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Koo

About S S B Media House, established in 2016 and headquartered in Raipur, Chhattisgarh, is a leading news media company committed to delivering comprehensive, accurate, and timely news coverage. We focus on bridging the information gap and providing valuable insights to our audience, with a special emphasis on rural communities. Our commitment to quality journalism is reflected in our two distinct brands: TheRuralPress.in and trp.news The Rural Post.

Editor: Uchit Sharma
[email protected]
[email protected]
91-7714041421
The Rural Press
S S B Media House
House No. 31/240,
Near Central Bank of India, Civil Lines
Raipur, 492001
Chhattisgarh India

  • About Us
  • Who we are
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • LinkedIn
© 2026 Powered by SSB Media House Powered by Newspack Privacy Policy