बॉलीवुड डेस्क। Mirzapur season 2: पिछले सीजन के मुकाबले मिर्जापुर-2 कई मायनों में डबल डोज देता नजर आ रहा है। वॉयलेंस हो या गाली गलौज, न्यूड सीन्स हों या डबल मीनिंग जोक्स इस बार मेकर्स ने हर मामले में एक कदम आगे जाने की पूरी कोशिश की है

बता दे पहले पार्ट में मुन्ना भैया ने खूब खून की होली खेली थी पर इस बार गुड्डू भैया चुन-चुन कर बदला लेते नज़र आ रहे हैं। गुड्डू भैया के साथ इस बार गोलू भी हाथ में बंदूक लिए निशाने मारती दिख रही हैं।

अमेजन प्राइम ( Amazon Prime ) का ब्लॉकबस्टर वेब सीरीज मिर्जापुर ( Web series Mirjapur ) का दूसरा सीजन ( Second season ) रिलीज कर दिया गया है। अब दर्शक मिर्जापुर का दूसरा सीजन अमेजन प्राइम ( Watch Mirzapur Season 2 Amazon Prime Video ) पर देख पाएगे। अब जानने वाली बात यह हैं कि इस सीजन में दर्शकों को क्या चीजें पहले से ज्यादा एंटरटेन करने वाली हैं।

See also  OTT पर धमाका! इस हफ्ते अप्रैल में रिलीज हो रही हैं ये बड़ी फिल्में और सीरीज

गाली-गलौज से भरा Mirzapur 2

Mirzapur season 2 में इस्तेमाल की गई भाषा कहीं न कहीं इसकी जान है। पहले सीजन में एडल्ट जोक्स से लेकर गाली गलौज तक को दर्शकों ने काफी एन्जॉय किया था इसलिए इस बार इसकी मात्रा पहले से बढ़ाई गई है। सभी किरदार बात-बात पर गालियों का इस्तेमाल भी पहले से ज्यादा करते नजर आ रहे हैं।

पिछले सीजन के मुकाबले Mirzapur season 2 में ज्यादा खून-खराबा

पिछले सीजन में जाहिर तौर पर खून-खराबा काफी दिखाया गया था लेकिन इस बार इसका लेवल भी एक नंबर ज्यादा ही रखा गया है। कई दृश्य ऐसे हैं जो लोगों को विचलित कर सकते हैं। मेकर्स ने हर सीन को ज्यादा से ज्यादा रियलस्टिक रखने की कोशिश किया है।

Mirzapur season 2 इसबार न्यूड सीन्स में भी एक कदम आगे

मिर्जापुर के पिछले सीजन में भी सेक्स सीन्स को काफी स्पेस दिया गया था लेकिन कहा जा सकता है कि इस बार इस मामले में भी सीजन 2 आगे रहा है। दिव्येंदु शर्मा (मुन्ना भईया) को न्यूड दिखाने से लेकर अन्य तमाम अंतरंग दृश्यों तक मेकर्स ने बोल्ड सीन्स को सुपरबोल्ड बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है।

See also  2 मोबाइल लूटेरे और लूट का माल खरीदने वाले 1 शख्श को पुलिस ने किया गिरफ्तार

सस्पेंस थ्रिलर और कहानी में मोड़

Mirzapur season 1 के बाद दर्शक एक बात तो समझ ही चुके थे कि दूसरा सीजन गुड्डू पंडित और गोलू के बदले की कहानी होगी । लेकिन मेकर्स ने कहानी को सिर्फ एक ट्रैक पर नहीं रखा है। किसी ट्रेन की तरह कहानी लगातार पटरी बदलती रहती है जिससे आप पूरे वक्त ये कयास लगाते रहते हैं कि आगे क्या होने वाला है। ये कहानी में आपका इंट्रेस्ट लगातार बनाए रखता है।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।