श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री और पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (PDP) की अध्यक्ष (mehbooba mufti) महबूबा मुफ्ती का तिरंगे के अपमान को लेकर दिए बयान से नाराज पीडीपी के तीन नेताओं ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया।

पीडीपी से इस्तीफा देने वाले तीन नेताओं टीएस बाजवा, वेद महाजन और हुसैन ए वफ़ा ने पार्टी प्रमुख महबूबा मुफ्ती को पत्र भी लिखा है, जिसमें नेताओं ने उनके बयान पर नाराजगी जताई है। महबूबा मुफ्ती ने बीते दिनों बयान दिया था कि जब तक घाटी में आर्टिकल 370 के निरस्त प्रावधान दोबारा लागू नहीं हो जाते, वह कोई भी झंडा नहीं थामेंगी।

पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती को लिखे पत्र में टी.एस. बाजवा, वेद महाजन और हुसैन ए वफ़ा ने कहा कि वे उनके कुछ कामों और बयानों, विशेष रूप से जो देशभक्ति की भावनाओं को आहत करते हैं की वजह से असहज महसूस कर रहे हैं।’ ऐसे स्थिति में उनका पार्टी में बने रहना मुश्किल है। इस कारण वे सब पार्टी से इस्तीफा दे रहे हैं।

See also  1999 में आतंकवादी अजहर मसूद को किसकी सरकार ने छोड़ाः राधिका खेड़ा

बीजेपी कार्यकर्ताओं का विरोध प्रदर्शन

महबूबा मुफ्ती के बयान से नाराज बीजेपी कार्यकर्ताओं ने जम्मू में सोमवार को पीडीपी के कार्यालय पर तिरंगा फहराकर अपना विरोध जताया। काफी संख्या में बीजेपी वर्कर्स पार्टी कार्यालय पहुंचे थे। उन्होंने वहां जमकर नारेबाजी की।

लाल चौक पर तिरंगा फहराने की कोशिश

उधर, जम्मू-कश्मीर की राजधानी श्रीनगर में सोमवार को तीन बीजेपी कार्यकर्ताओं को उस वक्त हिरासत में ले लिया गया जब वे लाल चौक के क्लॉक टॉवर पर तिरंगा फहराने के लिए बढ़ रहे थे। कार्यकर्ता भारत माता की जय के नारे भी लगा रहे थे।

स्थानीय रिपोर्ट के मुताबिक, बीजेपी कुपवाड़ा यूनिट के कार्यकर्ता सोमवार को श्रीनगर के लाल चौक स्थित घंटाघर पहुंचे। उन्होंने वहां तिरंगा फहराने की कोशिश की, जिसके बाद सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें हिरासत में ले लिया। हिरासत में लिए जाने के दौरान कार्यकर्ता ‘भारत माता की जय’ के नारे लगा रहे थे।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें। 

See also  BIG BREAKING : केजरीवाल को जमानत के फैसले को हाई कोर्ट ने बताया गलत, खामियां बताकर रिहाई को रोका…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।