भोपाल/ रायपुर। Indian Railways भारतीय रेलवे द्वारा किसानों की मदद करने तथा देश भर में कृषि उत्पादों की तेज ढुलाई के लिए 25 नवम्बर 2020 को नागपुर मंडल के छिंदवाड़ा स्टेशन से हावड़ा स्टेशन तक चलाई जाने वाली किसान रेल की तिथि आगे बढ़ा दी गई है। छिंदवाड़ा-हावड़ा किसान रेल का शेड्यूल बाद में जारी किया जाएगा।

बता दें कि दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की किसान स्पेशल ट्रेन में किसान रेल में सब्जी व फल के परिवहन के भाड़े में 50 फीसदी की रियायत दी जा रही है।

शेड्यूल में बदलाव की जानकारी देते रेलवे की विज्ञप्ति में बताया गया है कि किसान रेल के माध्यम से सब्जी व फल का परिवहन करने वाले किसान अथवा व्यापारी बिलासपुर पार्सल आफिस या मुख्य वाणिज्य निरीक्षक निशीथ कुमार पाण्डेय से मोबाइल नं 7869964376 पर संपर्क कर विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

See also  इस देश ने शुरू की थी दुनिया की पहली पॉलिमर करंसी, कई देशों ने अपनाया..जानिए इसके बारे में

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।