टीआरपी डेस्क। जिले के मूलमुला थाना क्षेत्र के ग्राम नरियारा में पूछताछ करने गए प्रधान आरक्षक और आरक्षक पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। घटना में दोनों ही आरक्षकों को गंभीर चोट आई है, उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जांजगीर एसडीओपी दिनेश्वरी नंद ने बताया कि मूलमुला थाना के प्रधान आरक्षक भोलेनाथ तिवारी स्टाफ के साथ मंगलवार शाम साढ़े 7 बजे ग्राम नरियारा बलवा मामले में पूछताछ करने गए हुए थे। इस दौरान बलवा मामले में आरोपियों से पूछताछ की जा रही थी, इस दौरान आरोपी भड़क उठे और पूछताछ करने गए पुलिसकर्मियों पर बेवजह परेशान करते हो कह कर गाली गलौज और मारपीट शुरू कर दी।

घटना में पूछताछ करने वाले प्रधान आरक्षक भोलेनाथ तिवारी एवं आरक्षक राम चरण सिंह को गंभीर चोट आई है। प्रधान आरक्षक भोलेनाथ तिवारी की रिपोर्ट पर 7 लोगों के खिलाफ विवेचना कार्य में बाधा उत्पन्न करने पर अपराध दर्ज किया गया है।

See also  रेणुका सिंह के बिगड़े बोल कहा- सोनिया गांधी को धक्के मार कर भेजें…

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और व्हाट्सप्प पर…