रायपुर। छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) में पुलिस हिरासत (Police Custody) और जेल में बंदियों की आत्महत्या व मृत्यु का मामला सदन में गूंजा। राजनांदगांव (Rajnandgaon) से लोकसभा सांसद संतोष पाण्डेय (Lok Sabha MP Santosh Pandey) ने बुधवार को लोकसभा (Lok Sabha) में यह मामला उठाते हुए सभी हादसों की जांच के लिए एक विशेष कमेटी बनाने की मांग की है।

संतोष पाण्डेय (Lok Sabha MP Santosh Pandey) ने कहा कि राजनांदगांव लोकसभा अंतर्गत चिल्फी जो एक जंगली क्षेत्र है और वहां संरक्षित जाति के आदिवासी निवास करते हैं। कुछ दिनों पूर्व संरक्षित आदिवासी समाज के चिल्फी निवासी हरिश्चंद्र मरावी की आबकारी नियंत्रण कक्ष में संदेहास्पद स्थिति में मृत्यु हो गई थी जिसकी विशेष जांच होनी चाहिए। इसी के साथ ही उन्होंने चंदोरा थाना सूरजपुर में पुलिस प्रताड़ना से, थाना मरवाही में, जिला गरियाबंद के थाना पांडुका और मुंगेली क्षेत्र के उपजेल में संतुराम धृतलहरे की हत्या का मामला सदन में उठाते हुए कमेटी गठित कर उसकी निष्पक्ष जांच कराने की मांग की।

See also  CM बघेल ने पूर्व विधायक के निधन पर जताया शोक, पीसीसी चीफ मोहन मरकाम ने बताया 'सबके लिए निजी क्षति'

उन्होंने कहा कि प्रदेश में आए दिन इस प्रकार की घटनाएं सामने आ रहीं हैं जो निंदनीय हैं। जनता हो या कैदी, पुलिस उनकी सुरक्षा के लिए है लेकिन निरंतर हो रही इस प्रकार की घटनाएं संदेहास्पद हैं। उन्होंने सदन (Lok Sabha) में मामले का प्राथमिकता से संज्ञान लेते हुए इस पर त्वरित कार्यवाही करने की मांग की है।

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें और Twitter पर Follow करें
एक ही क्लिक में पढ़ें The Rural Press की सारी खबरें

 

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।