रायपुर। दुर्ग के रिसाली में श्रमवीरों के नए साल की पहली सुबह में मिठास मुख्यमंत्री भूपेश बघेल CM Bhupesh Baghel ने घोली। सुबह सुबह जब कामगार काम के लिए चावड़ी पहुंचे तो यहां अपने बीच मुख्यमंत्री को पाकर बहुत उत्साहित हुए। फिर मुख्यमंत्री ने सभी का मुंह मीठा कराया, उन्हें शाल भेंट की और नव वर्ष की हार्दिक बधाई दी।

उन्होंने कहा कि श्रमवीर हमारे हाथ हैं। उन्होंने अपनी मेहनत से छत्तीसगढ़ को सृजित किया है। विकास की यह बुलंद इमारत जो दिखती है उसकी नींव भी श्रमवीरों ने तैयार की है और इमारत भी उन्होंने ही खड़ी की है। इसे अपने प्रयत्नों से और बुलंद करना है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि नए साल की सुबह की शुभ शुरुआत कैसे हो, मुझे लगा कि सबसे अच्छा यह होगा कि आपके बीच आऊं। आपसे बातचीत करूं। यह सबसे अच्छी शुरुआत होगी मेरे नए साल के लिए। सीएम ने कामगारों को सरकार की योजनाओं की जानकारी भी दी।

See also  Petrol Diesel Price Today: 18 अगस्त को जारी हुई नई दरें, जानें आपके शहर में कितना है भाव

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर…