पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव : भाजपा ने जारी की स्टार प्रचारकों की सूची, मोदी, योगी और मिथुन,शिवराज समेत इन नेताओं के नाम,छत्तीसगढ़ से कोई नहीं
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव : भाजपा ने जारी की स्टार प्रचारकों की सूची, मोदी, योगी और मिथुन,शिवराज समेत इन नेताओं के नाम,छत्तीसगढ़ से कोई नहीं

कोलकाता। पश्चिम बंगाल और असम के पहले चरण के लिए जारी की गई स्टार प्रचारकों की सूची में केंद्रीय नेताओं के साथ स्थानीय नेताओं को भी शामिल किया है। इस सूची में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, जेपी नड्डा, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ एमपी के सीएम शिवराज सिंह चौहान, हाल ही में भाजपा में शामिल हुए मिथुन चक्रवर्ती समेत कई बड़े नेताओं के नाम हैं। बता दें कि स्टार प्रचारकों की सूची छत्तीसगढ़ के किसी भी बड़े नेता को शामिल नहीं किया गया है।

इन नेताओं के कंधे पर भाजपा को जिताने की जिम्मेदारी

पश्चिम बंगाल के लिए पार्टी के स्टार प्रचारकों में राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी, अर्जुन मुंडा, धर्मेंद्र प्रधान, स्मृति इरानी, कैलाश विजयवर्गीय, शिवप्रकाश, मुकुल रॉय, दिलीप घोष, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ, फग्गन सिंह कुलस्ते, मनसुख भाई मंडाविया, जुवेल ओराम, राजीब बनर्जी, अरविंद मेनन, अमित मालवीय, बाबुल सुप्रियो, देबाश्री चौधरी, नरोत्तम मिश्रा, बाबूलाल मरांडी, रघुवर दास, लॉकेट चटर्जी, राजू बैनर्जी, अमिताव चक्रवर्ती, ज्योतिर्मय सिंह महतो, सुभाष सरकार, कुनार हेमबरम, यशदास गुप्ता, श्रबंती चैटर्जी, हीरेन चैटर्जी और पायल सरकार शामिल हैं।

See also  IND vs SA 1st T20 : दक्षिण अफ्रिका ने जीता टॉस, भारतीय टीम करेगी पहले बल्लेबाजी, जानें प्लेइंग-11 में किन्हें मिला मौका…

पश्चिम बंगाल में रह रहे बिहारी मतदाताओं को खींचने के लिए मनोज तिवारी भी प्रचार करेंगें , तो महाभारत सीरियल में द्रौपदी का किरदार निभाकर लोगप्रिय हुईं भाजपा नेता रूपा गांगुली भी पार्टी के लिए प्रचार करेंगी। कुल 40 स्टार प्रचारकों में केंद्रीय नेताओं के साथ पश्चिम बंगाल में लोक्रप्रिय चेहरों को भी मैदान में उतारा गया है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।