दंतेवाड़ा में बिना जानकारी के एक्सपायरी दवाइयों को किया जा रहा था डंप, CMHO ने दिया जांच आदेश
image source : google

टीआरपी डेस्क। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में बिना जानकारी के एक्सपायरी दवाइयों को जमीन में डंप करने का ताजा मामला सामने आया है। इसकी खबर फैलते ही खलबली मच गई। वहीं मामले का तूल पकड़ने के बाद अब CMHO ने जांच के आदेश दिए हैं।

यह मामला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कटेकल्याण का है। जानकारी के अनुसार स्टोर कीपर विभाग की जानकारी के बिना ही जमीन में एक्सपायरी दवाइयों को डंप कर रहा था। वहीं इसकी खबर फैलते ही स्वास्थ्य कर्मियों में हड़कंप मच गया। फिलहाल सीएमएचओ ने मामले में जांच के आदेश दिए हैं।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

See also  सरकारी योजनाएं सिफर, आदिवासियों को बेशकीमती पेंगु के लिए मिल रहे कौड़ियों के दाम

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।