नई दिल्ली। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को मंगलवार को दिल्ली में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) में एक नियोजित बाईपास सर्जरी होने की उम्मीद है। दरअसल हाल ही में उनको एम्स अस्पताल में शिफ्ट किया गया था जिसके बाद बताया गया था कि आज यानी मंगलवार को उनकी बाईपास सर्जरी की जा सकती है।

बता दें कि सीने में दर्द की शिकायत के बाद शुक्रवार को राष्ट्रपति कोविंद को आर्मी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। आर्मी अस्पताल के मुताबिक, उनकी हालत फिलहाल स्थिर है। भारतीय सेना के रिसर्च एंड रेफरल हॉस्पिटल ने एक बयान में कहा कि आगे की जांच के लिए उन्हें एम्स, दिल्ली भेजा गया है। उन्हें 27 मार्च की दोपहर को एम्स में शिफ्ट किया गया।

गौरतलब है कि राष्ट्रपति कोविंद के अस्वस्थ होने के बाद शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपनी दो दिवसीय बांग्लादेश यात्रा के बीच उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली थी और उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की थी। प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से जारी एक ट्वीट के मुताबिक मोदी ने कहा कि राष्ट्रपति जी के बेटे से बात की। उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली और उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की। बता दें कि हाल ही में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने आर्मी अस्पताल में ही कोरोना वैक्सीन की पहली डोज ली थी।

See also  चावल खरीदी का कोटा कम किये जाने से खफा हुए किसान, मोदी से आर-पार की लड़ाई को हैं तैयार

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।