जबलपुर से रायपुर के बीच होगी इंटरसिटी संचालित, मुड़वारा से बीना के बीच चलेगी मेमू
image source : google

टीआरपी डेस्क। देश का पहला पूर्ण विद्युतीकृत जोन बनने वाले पश्चिम मध्य रेलवे जोन मुख्यालय जल्द ही रायपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस से जुड़ेगी। इसके अलावा हबीबगंज से जबलपुर के बीच भी इंटरसिटी संचालित होगी। साथ ही कटनी के मुड़वारा से बीना के बीच मेमू चलेगी। फिलहाल बढ़ते कोरोना के चलते इटारसी-जबलपुर और सतना-जबलपुर के बीच प्रस्तावित मेमू का संचालन अभी टाल दिया गया है।

बता दें, जबलपुर-गोंदिया ब्रॉडगेज चालू होने के बाद जबलपुर को सीधे छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से जोड़ने का सपना पूरा होने जा रहा है। जानकारी अनुसार, इस ट्रेन को दौड़ाने का एप्रुवल जबलपुर मंडल कार्यालय को भेज दिया गया है। एक-दो दिनों में तारीखों की भी घोषणा हो जाएगी। अभी फिलहाल जबलपुर से रायपुर के बीच में अमरकंटक एक्सप्रेस, इंदौर-बिलासपुर नर्मदा एक्सप्रेस कटनी होकर संचालित हो रही हैं। हालांकि इन ट्रेनों का रूट लंबा होने की वजह से ब्रॉडगेज से इंटरसिटी संचालित करने की अर्से से मांग उठ रही थी।

See also  आज राष्ट्रीय पंचायत दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ को मिलेगा 12 राष्ट्रीय पुरस्कार, इन वर्गों में भी है पुरस्कार

जबलपुर से रायपुर के बीच संचालित होने वाली यह ट्रेन कुल नौ स्टेशनों पर रुकेगी। जबलपुर, मदनमहल, घंसौर, नैनपुर जंक्शन, बालाघाट जंक्शन, गोंदिया जंक्शन, डोंगरगढ़, राजानांदगांव, दुर्ग जंक्शन, भिलाई पावर हाऊस से होते हुए रायपुर तक सात घंटे में सफर पूरा होगा।

जबलपुर से हबीबगंज के बीच 8 अप्रैल से इंटरसिटी संचालित

वहीं रेलवे ने जबलपुर से हबीबगंज के बीच संचालित इंटरसिटी को आठ अप्रैल से चलाने का निर्णय लिया है। आठ स्टेशनों पर इसका ठहराव दिया गया है। 17 कोच की यह ट्रेन होगी। हबीबगंज से रोज सुबह 5.10 बजे रवाना होगी और सुबह 10.30 बजे जबलपुर पहुंचेगी। साथ ही जबलपुर से दोपहर में 3.50 पर रवाना होकर रात 9.55 बजे हबीबगंज पहुंचेगी।

होशंगाबाद, इटारसी, पिपरिया, गाडरवारा, करेली, नरसिंहपुर, श्रीधाम, मदनमहल में इस इंटरसिटी का स्टॉपेज दिया गया है। इस ट्रेन को होशंगाबाद व मदनमहल में दो-दो मिनट का स्टॉपेज दिया गया है। वहीं इटारसी में 10 मिनट ट्रेन रुकेगी। अन्य स्टेशनों पर एक-एक मिनट का स्टॉपेज दिया गया है।

See also  अब सभी विभागों की सभी खरीदी जेम पोर्टल से करने के आदेश : जानें, सभी विभाग प्रमुखों को क्या लिखा है सरकार ने

7 अप्रैल से इटारसी से सतना के बीच पैसेंजर ट्रेन चलाने का निर्णय

इसके अलावा रेलवे ने आम यात्रियों की सुविधा को देखते हुए 7 अप्रैल से इटारसी से सतना के बीच में 13 बोगी की पैसेंजर ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन दोनों स्टेशनों के बीच 40 स्थानों पर एक मिनट से लेकर पांच मिनट के लिए रुकेगी। पैसेंजर (05671) रोज इटारसी से सुबह 4.30 बजे रवाना होकर नरसिंहपुर में सुबह 6.53 बजे पहुंचेगी। वहीं जबलपुर में सुबह 9.05 बजे, कटनी सुबह 11.27 बजे, मैहर दोपहर 12.29 बजे और सतना में दोपहर 1.45 बजे पहुंचेगी। वहीं सतना से ट्रेन (05672) दोपहर 12 बजे रवाना होकर रात 9.50 बजे इटारसी पहुंचाएगी।

8 अप्रैल से मुड़वारा कटनी-बीना के बीच चलेगी मेमू

बीना-मुड़वारा (कटनी)-बीना के बीच एक मेमू का संचालन आठ अप्रैल से होगा। दोनों स्टेशनों के बीच 29 स्टॉपेज दिए गए है। इसी तरह बीना-कोटा, बीना-भोपाल के बीच भी मेमू का संचालन आठ अप्रैल से शुरू होगा। कुल पांच रैक मेमू के बीना स्टेशन पहुंच गया है। पश्चिम मध्य रेलवे के जीएम शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि कोरोना के चलते इटारसी-जबलपुर के बीच प्रस्तावित मेमू का संचालन फिलहाल अभी टाल दिया गया है। वहीं नैनपुर से जबलपुर के बीच भी मेमू ट्रेन का संचालन प्रस्तावित है। अभी उस भी निर्णय नहीं लिया गया है।

See also  कलिंग विश्वविद्यालय ने गोवा और मुंबई में बी. फार्मेसी के छात्रों के लिए एक इंडस्ट्रियल विजिट का किया आयोजन

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर…