कोरोना
इस प्रदेश ने शुरू की कोरोना के तीसरी लहर से निपटने की तैयारी

टीआरपी डेस्क। प्रदेश सरकार अब महामारी कोविड-19 की तीसरी लहर से जूझने की तैयारी कर रही है। इसके लिए पूरे मध्यप्रदेश में बच्चों के लिए 360 आइसीयू बेड के इंतजाम की तैयारी चल रही है। इस बात की जानकारी मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने सोमवार को दी। हाल में ही स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने देश में कोरोना वायरस संक्रमण की तीसरी लहर को लेकर चेतावनी दी, जो बच्चों को भी प्रभावित कर सकता है।

रविवार को राज्य के मेडिकल एजुकेशन मंत्री कैलाश सारंग ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए विभिन्न सरकारी मेडिकल कॉलेजों के सुपरिटेंडेंट व अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से बातचीत की और तीसरी लहर के लिए की जा रही तैयारियों की समीक्षा की। मंत्री ने अधिकारियों से तुरंत आवश्यक उपकरणों की खरीद के निर्देश दिए। इसके लिए मेडिकल कॉलेजों को जल्द ही फंड दे दिए जाएंगे।

मेडिकल कॉलेजों में 360 बेड का इंतजाम

मेडिकल एजुकेशन मंत्री सारंग ने बताया, ‘कोविड-19 महामारी की संभावित तीसरी लहर से निपटने के लिए हम तैयारी कर रहे हैं क्योंकि यह बच्चों को प्रभावित कर सकता है। राज्य के विभिन्न मेडिकल कॉलेजों में हम 360 बेड का इंतजाम करेंगे।’ उन्होंने अधिकारियों को दवाओं, इंजेक्शन व अन्य जरूरी चीजों का पर्याप्त स्टॉक रखने को लेकर भी निर्देश दिए हैं।

See also  Nobel Peace Prize 2025 : कौन हैं मारिया कोरिना मचाडो? जिन्हें मिला नोबेल शांति पुरस्कार…

उन्होंने मध्य प्रदेश के 13 सरकारी मेडिकल कॉलेजों में 1000 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर उपलब्ध कराने की भी बात कही है। मीटिंग के दौरान यह निर्णय लिया गया कि 1,267 बेड का इंतजाम किया जाएगा जिसमें 767 ICU/HDU (high dependency units) बेड होंगे। रविवार को राज्य में 11,051 नए मामले सामने आए और 86 संक्रमितों की मौत हो गई। इसके बाद राज्य में अब तक कुल संक्रमितों का आंकड़ा 6,71,763 हो गया और कुल मरने वालों की संख्या 6,420 है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर

 

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।