image source ; google

टीआरपी डेस्क। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के छोटे भाई असीम बनर्जी का आज शनिवार को निधन हो गया है। हालांकि उनकी मौत की वजह कोरोना वायरस बताई जा रही है। वहीं असीम बनर्जी के निधन के बाद उनके घर में गम का माहौल बना हुआ है। हॉस्पिटल से शव मिलने के बाद कोविड गाइडलाइंस के तहत उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

बता दें, स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, बीते 24 घंटे में कोरोना के नए 3,26,098 मामले देशभर में सामने आए, जबकि 3,890 लोगों की वायरस की वजह से मौत हो गई। हालांकि 3,53,299 मरीज कोरोना से रिकवर भी हुए हैं।

वहीं भारत में अब तक कोरोना के कुल 2,43,72,907 केस सामने आ चुके हैं। साथ ही 2,66,207 मरीजों की मौत हो चुकी है। देश में इस वक्त कोरोना के 36,73,802 एक्टिव केस हैं जबकि 18,04,57,579 लोगों को अभी तक कोरोना की वैक्सीन देशभर में लगाई जा चुकी है।

See also  मानसून से पहले करवाएं बच्चों का इन्फ्लुएंजा टीकाकरण, जानिए एक्सपर्ट की क्या है राय

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर