टीआरपी न्यूज। तर्रेम थाना क्षेत्र में ग्रामीणों ने सिलगेर में बेस कैम्प का जमकर विरोध किया है। सिलगेर में बेस कैम्प का विरोध करने बड़ी संख्या में ग्रामीण यहां पहुंचे हैं।

विरोध के दौरान हुई गोलीबारी हुई है, जिसमें 3 लोगों के मारे जाने की खबर है। बीजापुर SP ने एक मौत की पुष्टि की है। मारे गए लोगों की अब तक शिनाख्त़ नहीं हो पाई है।

बस्तर आई जी सुंदरराज पी ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया है कि ग्रामीणों की आड़ में नक्सलियों ने फायरिंग की है। जवाबी कार्रवाई में तीन लोगों की मौत हुई है। जानकारी के मुताबिक नक्सलियों के बहकाने की वजह से बड़ी संख्या में ग्रामीण इस बेस कैंप की स्थापना का विरोध कर रहे हैं।

See also  सुकमा में सुरक्षाबलों को ऑपरेशन प्रहार से मिली बड़ी सफलता, आधा दर्जन नक्सलियों के मारे जाने की खबर

बता दें कि कैंप स्थापित हो जाने से नक्सलियों को अपनी गतिविधिया संचालित करना आसान नहीं होता। वहीं, इससे नक्सलियों के हौंसले पस्त हो जाते हैं। बड़ी संख्या में नक्सली सरेंडर भी करते हैं। यही वजह है कि नक्सली ग्रामीणों के माध्यम से बेस कैंप स्थापित किए जाने का विरोध कर रहे हैं। वहीं सुरक्षाबल ग्रामीणों को बेस कैंप से किसी तरह से नुकसान ना होने की बात कह रहे हैं।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।