बदलापुर में फैक्टरी में गैस रिसाव, कई लोगों की तबीयत बिगड़ी, देखें वीडियो
बदलापुर में फैक्टरी में गैस रिसाव, कई लोगों की तबीयत बिगड़ी, देखें वीडियो

ठाणे। महाराष्ट्र के बदलापुर में एक फैक्टरी में गैस रिसाव होने से अफरातफरी मच गई। कल देर रात गैस रिसाव की घटना हुई। इसके बाद आसपास रह रहे लोगों को सांस लेने में दिक्कत होने लगी। फायर ब्रिगेड को तुरंत बुलाया गया और गैस रिसाव पर काबू पाया। ठाणे नगर निगम ने कहा कि फिलहाल स्थिति नियंत्रण में हैं और कोई भी घायल नहीं हुआ है।

गैस रिसाव एमआईडीसी क्षेत्र में नोबल इंडिया मीडिया प्राइवेट लिमिटेड में हुआ। यह कंपनी एक रिएक्टर में कच्चे तेल के लिए दो रसायनों सल्फ्यूरिक एसिड और बेंजीन हिहाइड्रेड को मिलाती है। बताया जा रहा है कि आवश्यक तापमान को नियंत्रित करने की वजह से गलती से रिएक्टर से हवा का रिसाव हो गया। ऐसा बताया गया कि यह गैस जहरीली नहीं है लेकिन इसके रिसाव से सांस लेने में दिक्कत आ जाती है। इससे शरीर की त्वचा और आंखों को नुकसान पहुंचता है।

बदलापुर के स्थानीय निवासी ने बताया कि मैं अपने सहकर्मियों के साथ पास की फैक्टरी में काम कर रहा था। अचानक हमें सांस लेने में तकलीफ होने लगी। बाद में हमें पता लगा कि पास की किसी फैक्टरी में गैस रिसाव हुआ है। गैस रिसाव का असर तीन किलोमीटर तक रहा। इस दौरान कई लोगों की तबीयत बिगड़ी, हालांकि किसी हालत गंभीर नहीं हुई।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर

See also  Apple के बाद Samsung को ट्रंप की चेतावनी, अमेरिका में बनाओ फोन, नहीं तो…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।