IPL 2021
IPL 2021 के बाकी बचे मैचों को खेलने की सामने आई तारीख

टीआरपी डेस्क। क्रिकेटप्रेमियों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है. आईपीएल 2021 के बाकी बचे मुकाबले 19 सितंबर से यूएई में खेले जाएंगे, जबकि इसका फाइनल 15 अक्टूबर को होगा। मीडिया रिपोर्ट्स से मिल रही जानकारी के मुताबिक, बीसीसीआई के एक अधिकारी ने कहा कि, बीसीसीआई और अमीरात क्रिकेट बोर्ड के बीच टूर्नामेंट के आयोजन को लेकर अच्छी बातचीत हुई। भारतीय बोर्ड को भरोसा है कि आईपीएल के बाकी बचे 31 मैच दुबई, शारजाह और अबु धाबी में खेले जाएंगे।

अधिकारी ने कहा, ‘चर्चा वास्तव में अच्छी रही और अमीरात क्रिकेट बोर्ड ने बीसीसीआई की एसजीएम से पहले आईपीएल की मेजबानी के लिए मौखिक मंजूरी दे दी थी। आईपीएल 19 सितंबर से फिर से शुरू होगा। फाइनल 15 अक्तूबर को होगा। बीसीसीआई हमेशा से बचे मैचों को खत्म करने के लिए 25 दिन का समय चाहता था।’ वहीं, विदेशी खिलाड़ियों की भागीदारी को लेकर अधिकारी ने कहा कि, इस पर बीसीसीआई की अन्य देशों के क्रिकेट बोर्ड के साथ बातचीत जारी है और भारतीय बोर्ड को सकारात्मक परिणाम की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि हमें लगता है कि ज्यादातर विदेशी खिलाड़ी उपलब्ध होंगे।

See also  अब क्रिकेटर मनोज तिवारी आए ममता के साथ, TMC में होंगे शामिल, कहा-'दीदी से मिली राजनीति में आने की प्रेरणा'

IPL 2021 को चार मई को स्थगित कर दिया गया था

बता दें कि कई टीमों में कोरोना के मामले सामने आने के बाद आईपीएल के 14वें सीजन को चार मई को स्थगित कर दिया गया था। दो मई तक कुल 29 मुकाबले खेले गए थे। आईपीएल 2021 के स्थगित होने तक दिल्ली कैपिटल्स आठ मैचों में छह जीत के साथ पहले स्थान पर है जबकि चेन्नई सुपर किंग्स पांच मैचों में जीत के साथ दूसरे नंबर पर काबिज है। वहीं, विराट कोहली की कप्तानी वाली आरसीबी पांच मैचों में जीत के साथ तीसरे स्थान पर है।

 

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।