मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री की महती योजना का सबसे पहले दौरा

रायपुर। रायपुर नगर निगम आयुक्त प्रभात मलिक ने पदभार संभालते ही सरकार की महती गोधन न्याय योजना के अंतर्गत गौठान का दौरा किया। आयुक्त प्रभात मलिक ने रायपुर के जोन क्रमांक-9 के अंतर्गत फुंडहर में स्थित गौठान का निरीक्षण किया।

नगर निगम आयुक्त ने निरीक्षण के दौरान महिला स्व सहायता समूहों के कार्यों की सराहना की। साथ ही महिला स्व सहायता समूहों द्वारा बनाए जा रहे वर्मी कम्पोस्ट और गोबर खाद के कार्यों का निरीक्षण भी किया।

इसके अलावा आयुक्त प्रभात मलिक ने गौठान की व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा वहां मौजूद लोगों को और बेहतर कार्य करने के निर्देश दिए।

गौठान निरीक्षण के दौरान रायपुर नगर निगम आयुक्त प्रभात मलिक के साथ नगर निगम के अपर कमिश्नर पुलक भट्टाचार्य, जोन क्रमांक 9 के कमिश्नर संतोष पांडेय, गौठान संचालक विक्रांत शर्मा, कार्यपालन अभियंता हरेंद्र साहू और अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर

 

See also  CHO किडनैपिंग केस : युवती ने बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर खुद रची थी अपहरण की कहानी, बिलासपुर में OYO होटल से दोनों को पुलिस ने पकड़ा

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।