पटवारी निलंबित
ऋण पुस्तिका बनाने के एवज में किसान से मांगी रकम, पटवारी निलंबित

बेमेतरा। छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले के बेरला तहसील के अन्तर्गत पटवारी हल्का नम्बर 19 ग्राम रांका के पटवारी शंकर लाल नेताम को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। उनके विरुद्ध एक किसान से ऋण पुस्तिका बनाने हेतु नगद राशि की मांग करने की शिकायत प्राप्त होने पर एसडीएम बेरला द्वारा संबंधित पटवारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

इस शिकायत को गंभीरता से लेते हुए अनुविभागीय अधिकारी (रा.) बेरला द्वारा संबंधित पटवारी को शो-काज नोटिस जारी किया गया था। पटवारी नेताम द्वारा निर्धारित तिथि तक अपने पक्ष मे कोई स्पष्टीकरण प्रस्तुत नही किया गया है। निलंबन अवधि मे नेताम का मुख्यालय तहसील कार्यालय बेरला नियत किया गया है। इस दौरान उन्हे जीवन निर्वाह भत्ता की पात्रता होगी।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर

 

See also  छत्तीसगढ़ के जल में फ्लोराइड की अधिकता का मामला राज्यसभा में गूंजा, नेताम ने सदन में उठाया सवाल