हरि कुमार

टीआरपी डेस्क। नए नौसेना प्रमुख एडमिरल आर हरि कुमार ने भारतीय नौसेना के नए प्रमुख का पदभार संभाला लिया है। निवर्तमान नौसेनाध्यक्ष एडमिरल करमबीर सिंह ने एडमिरल आर हरि कुमार को भारतीय नौसेना की कमान सौंप दी है। उन्हें नए प्रमुख के रूप में साउथ ब्लॉक लॉन में गार्ड ऑफ ऑनर प्राप्त किया।

केंद्र सरकार ने वाइस एडमिरल आर हरि कुमार को अगले नौसेना प्रमुख के रूप में नियुक्त किया था। हरि कुमार पहले नौसेना की पश्चिमी कमान के कमांडिंग एन चीफ के पद पर कार्यरत थे। एडमिरल आर हरि कुमार (Admiral R Hari Kumar) ने पदभार संभालने के बाद कहा, ‘समुद्री सीमाओं की सुरक्षा के लिए वो हर संभव कोशिश करेंगे।’ नौसेना की कमान संभालने के बाद एडमिरल आर हरिकुमार ने अपनी मां विजय लक्ष्मी के पैर छूकर आशीर्वाद लिया और उन्हें गले लगाया।

निवर्तमान नौसेना प्रमुख एडमिरल करमबीर सिंह (Navy Chief Admiral Karambir Singh) ने कहा, ‘बीते 30 महीनों के दौरान भारतीय नौसेना की कमान संभालना बड़ा सम्मान रहा। कोविड से लेकर गलवान संकट तक अनेक चुनौतियां आईं। एक बहुत योग्य नेतृत्व के हाथ में नौसेना को सौंप रहा हूं।’ एडमिरल आर हरि कुमार ने कहा, एडमिरल करमबीर सिंह आज 41 साल तक देश सेवा के बाद सेवानिवृत्त हो रहे हैं। हम उनके नेतृत्व और मार्गदर्शन के लिए आभारी हैं। भारतीय नौसेना हमेशा उनकी आभारी रहेगी।

See also  BREAKING : ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल का किया गया सफल परीक्षण

38 साल से नौसेना में सेवाएं दे रहे हैं एडमिरल हरि कुमार

एडमिरल हरि कुमार का जन्म 1962 में हुआ था और उन्होंने 1983 में नौसेना ज्वाइन की थी। अपने 38 साल के लंबे करियर में उन्होंने भारतीय नौसेना के एयरक्राफ्ट कैरियर, आईएनएस विराट के कमांडिंग ऑफिसर (सीओ) के पद सहित सहित आईएनएस कोरा, निशंक और रणवीर युद्धपोतों को भी कमांड किया है. हरि कुमार नौसेना की पश्चिमी कमान के जंगी बेड़े के फ्लीट ऑपरेशन्स ऑफिसर के पद पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं। पश्चिमी कमान के सीएनसी के पद से पहले हरि कुमार दिल्ली में सीडीएस जनरल बिपिन रावत के अंतर्गत इंटीग्रेटेड डिफेंस स्टाफ (आईडीएस) के चीफ के पर पर कार्यरत थे।

एडमिरल आर हरि कुमार को परम विशिष्ट, अति विशिष्ट सेवा मेडल से सम्मानित किया जा चुका है। नौसेना के एयरक्राफ्ट कैरियर को कमांड किया है। INS विराट के कमांडिंग ऑफिसर रह चुके हैं। INS कोरा, निशंक और रणवीर युद्धपोतों को कमांड किया है। पश्चिमी कमान के जंगी बेड़े में सेवाएं दे चुके हैं। CDS बिपिन रावत के साथ भी काम कर चुके हैं।

See also  फर्जी दस्तावेज बनाकर 45 करोड़ की जमीन हड़पने का मामला: अल-फलाह यूनिवर्सिटी के चांसलर 3 दिन की पुलिस कस्टडी में

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।