Vinay jaiswal

चिरमिरी। कांग्रेस ने हाल ही मे विधानसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी की है। लिस्ट में 53 लोगों को चुनावी मैदान में उतारा गया है। वहीं बहुत से नेताओं को टिकट नहीं मिलने से नाराजगी जता रहे है। इसी बीच टिकट कटने से नाराज मनेन्द्रगढ़ के कांग्रेस विधायक डॉ. विनय जायसवाल का दर्द छलका है।

मिली जानकारी के अनुसार कल वे डांडिया आयोजन मे पहुचे थे। वहां उन्होंने कहा कि कहा पांच साल हमने क्षेत्र के विकास के लिये काम किया। अब बोला जा रहा चिरमिरी के लोग मुझे पसंद नहीं करते। कहा मेरा दुर्भाग्य है मुझे कहा गया टिकट नहीं दिया जायेगा। लोग आरोप लगाते हैं कि एक ही घर से महापौर और विधायक हैं।

आपको बता दें कि कांग्रेस विधायक विनय जायसवाल ने लोगों से फ्लैश लाइट जलवाकर समर्थन मांगा है। कार्यकर्ताओं ने मंच से कहा कि यह बात दिल्ली तक जानी चाहिए कि गलत हुआ है। जिसमें 53 लोगों को चुनावी मैदान में उतारा है। इस सूची में कई विधायकों के नामों में बदलाव भी किया गया है। वहीं कई नेताओं को टिकट नहीं मिलने से नाराजगी देखने को मिल रही है।

See also  अनवर ढेबर समेत चार की जमानत याचिका हाईकोर्ट से ख़ारिज

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।