Naxalite leader

रायपुर। नवरात्रि के पहले दिन आखिरकार छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी कर ही दी। बता दें कि इस लिस्ट में पहले 30 प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की गई है। पहले चरण की 19 सीटों के साथ अन्य 11 सीटों के लिए प्रत्याशियों के नाम जारी किए गए हैं। 6 नए चेहरों को मौका दिया गया है साथ ही 7 विधायकों की टिकट कटी है। जगदलपुर सीट पर नाम की घोषणा नहीं की गई है।

पूर्व सीएम रमन सिंह के सामने कांग्रेस ने गिरीश देवांगन को मौका दिया है। पंडरिया से ममता चंद्राकर, डोंगरगढ़ से भुवनेश्वर सिंह बघेल, खुज्जी से छन्नी साहू, अंतागढ़ से अनूप नाग, कांकेर से शिशुपाल सोरी, दंतेवाड़ा से देवती कर्मा का टिकट कटा है।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।