Ramvichar Netam

बलरामपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा क्षेत्र में दूसरे चरण के मतदान के लिए नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। वहीं बीजेपी हो या कांग्रेस दोनों ही पक्ष के प्रत्याशी अपना-अपना नामांकन दाखिल कर रहे है। बता दें कि रामानुजगंज विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी रामविचार नेताम ने अपना नामांकन दाखिला कर दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार को भाजपा प्रत्याशी रामविचार नेताम, रामानुजगंज विधानसभा क्षेत्र से शुभ मुहूर्त देख कर पहले सीट का नामांकन दाखिल कर दिए है। साथ ही उन्होंने सरगुजा संभाग की 14 सीटों पर भाजपा की जीत का दावा भी किया है। वहीं पहले चरण के मतदान के लिए नामांकन की प्रक्रिया 21 अक्टूबर से जारी है। रामविचार नेताम ने कहा कि, कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता जिस तरह से बागी हो रहे हैं और जिस तरह का वातावरण बन रहा है उससे तो यही प्रतीत होता है कि, निश्चित ही सरगुजा संभाग की सारी सीटें भाजपा ही जीतेगी।

See also  Big news: सीएम विष्णु देव साय की प्रेस वार्ता आज, जारी कर सकते हैं छत्तीसगढ़ के लिए प्रांतीय घोषणा पत्र

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।