BJP

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 भारतीय जनता पार्टी ने पहले चरण के 20 सीटों पर होने वाले मतदान के लिए प्रत्याशियों की लिस्ट जारी कर दी है। वहीं बीजेपी ने 11 विधानसभा क्षेत्र के लिए अब चुनाव संचालकों की घोषणा कर दी है।

बता दें कि पूर्व मंत्री राम सेवक पैकरा भठगांव और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरी शंकर अग्रवाल सामरी विधानसभा के चुनाव संचालक बनाए गए हैं। वहीं दूसरी ओर गौरीशंकर अग्रवाल कसडोल के प्रमुख दावेदार हैं, लेकिन भाजपा ने अब तक कसडोल से प्रत्याशी की घोषणा नहीं की है। गौरी शंकर अग्रवाल को सामरी का चुनाव संचालक बनाए जाने के बाद अब उनकी टिकट कटने की आशंका जताई जा रही है।

खबरों के अनुसार बीजेपी छत्तीसगढ़ में अब तक 86 नामों का एलान कर चुकी है, वहीं 4 नामों को अभी तक होल्ड पर रखा गया है। अब देखना ये है की इन 4 नामों का खुलासा कब करेगी बीजेपी। अभी तक अंबिकापुर, बेमेतरा, बेलतरा और कसडोल की सीटें होल्ड पर हैं।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू
 पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।