Kiran Singh Dev

जगदलपुर: भाजपा ने बस्तर की जगदलपुर विधानसभा से किरण सिंह देव को अपना प्रत्याशी बनाया है। जगदलपुर बस्तर संभाग की एकमात्र ऐसी सीट है जो अनारक्षित है। यहां से भाजपा ने संतोष बाफना की जगह किरण सिंह देव को टिकट दिया है। किरण सिंह देव जगदलपुर नगर निगम के महापौर रह चुके हैं।

61 वर्षीय भाजपा प्रत्याशी किरण सिंह देव रियासत कालीन जमींदार परिवार से आते हैं इसकी वजह से ग्रामीण मतदाताओं में भी लोकप्रिय हैं। उनके पिता का नाम लक्ष्मी नारायण देव है। वह जगदलपुर नगर निगम के वार्ड क्रमांक 25, नादन गली, जिला बस्तर छत्तीसगढ़ के निवासी हैं। उनका व्यवसाय अधिवक्ता होने के साथ ही कृषि भी है। उनका विवाह रीना सिंह देव हैं। रीना सिंह देव शासकीय शिक्षिका हैं। उनकी एक पुत्री है जिसका नाम राशि सिंह देव हैं। किरण सिंह देव के नाम से कोई आपराधिक मामला लंबित नहीं है।

किरण देव के नाम से करीब 2.43 करोड़ रूपए की संपत्ति है, जबकि उनकी पत्नी के नाम पर 51.88 लाख रूपए की संपत्ति है। किरण सिंह देव ने भारतीय जनता युवा मोर्चा से अपने राजनीति की शुरुआत की। वह पिछले 30 सालों से भाजपा से जुड़े हुए हैं। किरण सिंह देव भारतीय जनता युवा मोर्चा के बस्तर जिला अध्यक्ष भी रहे हैं। भारतीय जनता युवा मोर्चा के अलावा भारतीय जनता पार्टी के बस्तर जिला अध्यक्ष भी रहे हैं। 2009 में 27000 वोटो से नगर निगम के महापौर का चुनाव जीत कर महापौर बनें। 2014 तक वे जगदलपुर नगर निगम के महापौर रहें। वर्तमान में बिलासपुर संभाग के भाजपा के प्रभारी के तौर पर दायित्व संभाल रहे थे।

See also  छत्तीसगढ़ विकास को मिली नई रफ्तार: टाउन एंड कंट्री प्लानिंग में पहली बार हुई बड़ी भर्ती

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।