CG Election 2023

सारंगढ़। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव (Assembly Election) के लिए चंद दिन बाकी है। सत्ता हासिल करने के लिए दोनों पार्टियां खुद को साबित करने में जुटी हुई हैं। ऐसे में भाजपा को बड़ा झटका लगा है। प्रत्याशियों की सूची जारी होने के बाद टिकट नहीं मिलने पर कुछ नेता नाराज चल रहे थे। इसी बीच भाजपा नेता मनोज लहरे ने बसपा में एंट्री ले ली, 15 अक्टूबर को भाजपा नेता मनोज लहरे (Manoj Lehre) ने इस्तीफा दे दिया था।

बता दें, बहुसंख्यक सतनामी समाज का टिकट काटकर चौहान समाज पर टिकट देने की वजह से भाजपा नेता नाराज चल रहे थे। पिछले 15 सालों से टिकट के लिए कोशिश कर रहे थे। लेकिन टिकट नहीं मिलने पर मनोज लहरे ने इस्तीफा दे दिया। वहीं सारंगढ़ विधानसभा में बसपा टिकट में बड़ा उलटफेर होने की संभावना जताई गई है। मनोज लहरे को प्रत्याशी बनाया जा सकता है। बसपा ने पहले ही नारायण रत्नाकर को प्रत्यासी बना दिया है।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।