बुधवार, 9 सितंबर 2026 बुध, 9 सित |
संस्करण:
Assembly Election 2023

CG Vidhan Sabha Election 2023: इस मतदान केंद्र में शेरसिंह ने 93 साल की उम्र में पहली बार किया मतदान

CG Vidhan Sabha Election 2023: इस मतदान केंद्र में शेरसिंह ने 93 साल की उम्र में पहली बार किया मतदान
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य

CG Vidhan Sabha Election 2023: छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 20 सीटों पर मतदान जारी है। इस बीच कांकेर जिले के भानुप्रतापपुर विधानसभा क्षेत्र के रहने वाले शेरसिंह हिड़को ने 93 साल की उम्र में पहली बार मतदान केंद्र पर पहुंचकर मताधिकार का प्रयोग किया।

शेरसिंह भानुप्रतापपुर विधानसभा क्षेत्र के मतदान केंद्र 93 के अंतर्गत भैंसा कन्हार (क) बूथ पर मतदान किया है। बता दें कि अब तक शेरसिंह हिडको का नाम मतदाता सूची में नहीं जुड़ पाया था। इस वजह से वो लोकसभा और विधानसभा चुनाव में मतदान नहीं कर पा रहे थे।

बता दें कि छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के दौरान मतदाताओं को वोटर लिस्ट में नाम जोड़ने के लिए द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम चलाया गया था। इस कार्यक्रम के तहत नए मतदाताओं का नाम जोड़ने समेत मृत मतदाताओं का नाम हटाने, नाम ट्रांसफर करने की प्रक्रिया की गई थी। इसी दौरान कांकेर जिले के ग्राम भैसाकन्हार के रहने वाले 93 वर्षीय बुजुर्ग शेरसिंह हिड़को को मतदाता सूची में नाम जोड़ा गया जो आज पहली बार विधानसभा चुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर