Chhattisgarh Assembly Election 2023

Chhattisgarh Assembly Election: खैरागढ़ विधानसभा, जिस पर विक्रांत सिंह को प्रत्याशी बनाया गया है। टिकट बंटवारे के बाद से ही खैरागढ़ सीट चर्चा में है। खैरागढ़ विधानसभा सीट से विक्रांत सिंह को प्रत्याशी बनाया गया है। जो छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह के भांजे हैं। पिछले तीन चुनावों से विक्रांत सिंह टिकट के लिए दावेदारी कर रहे थे लेकिन इस बार 2023 के विधानसभा चुनाव में उन्हें मौका दिया गया है.

खैरागढ़ विधानसभा सीट है अहम


वर्तमान में खैरागढ़ विधानसभा सीट से कांग्रेस की यशोदा वर्मा विधायक है। खैरागढ़ के पूर्व विधायक स्वर्गीय देवव्रत सिंह के निधन के बाद हुए उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी की जीत हुई थी, जिसके बाद खैरागढ़ को जिला घोषित किया गया था। बता दें कि खैरागढ़-छुईखदान-गंडई नवीन जिला की घोषणा की गई थी।

कौन है विक्रांत सिंह


विक्रांत सिंह खैरागढ़ के बाजार अतरिया क्षेत्र से जिला पंचायत सदस्य व जिला पंचायत राजनांदगांव के उपाध्यक्ष हैं. खैरागढ़ महाविद्यालय में 2001-2002 में हुए चुनाव से राजनीति की शुरुआत करने वाले विक्रांत सिंह 2 बार नगर पंचायत खैरागढ़ के अध्यक्ष रहे. जनपद पंचायत खैरागढ़ के अध्यक्ष भी रह चुके हैं. विक्रांत सिंह के पास भाजयुमो संगठन में काम करने का भी अनुभव है. वे भाजयुमो के प्रदेश उपाध्यक्ष के पद पर भी काम कर चुके हैं. विक्रांत सिंह पिछले 15 सालों से पूरे खैरागढ़ विधानसभा क्षेत्र में सक्रिय हैं.

See also  CG Police Transfer: 30 टीआई, एसआई का तबादला, देखें आदेश किसे कहां मिली पोस्टिंग

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।